होम जनगणना वाले आएंगे तो पूछेंगे ये 30 सवाल, तैयार रखें जवाब; कब तक आएगा डेटा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 29, 2024 08:04 PM

जनगणना वाले आएंगे तो पूछेंगे ये 30 सवाल, तैयार रखें जवाब; कब तक आएगा डेटा

जनगणना वाले आएंगे तो पूछेंगे ये 30 सवाल, तैयार रखें जवाब; कब तक आएगा डेटा

जनगणना वाले आएंगे तो पूछेंगे ये 30 सवाल, तैयार रखें जवाब; कब तक आएगा डेटा

भारत सरकार ने जनगणना कराने की पूरी तैयारी कर ली है। अगले साल से जनगणना शुरू होगी और यह प्रक्रिया एक साल में पूरी होगी। 2026 में ही इस जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। यह जनगणना 2021 में ही शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते इसे टाल दिया गया। फिर लोकसभा चुनाव आए तो थोड़ी और देरी हो गई। अब इस पर सरकार ने आगे बढ़ने की कोशिश तेज कर दी है। यह जनगणना बेहद अहम है क्योंकि इसके आधार पर ही लोकसभा और विधानसभा की सीटों का परिसीमन होगा। बीते 50 सालों से लोकसभा सीटों का परिमीमन रुका हुआ है। 2029 में सीटें बढ़ेंगी और महिला आरक्षण भी लागू होना है।
फिलहाल जाति जनगणना को लेकर चुप्पी है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्वे में लोगों से उनके संप्रदाय के बारे में पूछा जाएगा। माना जा रहा है कि इसके पीछे भी एक बड़ी तैयारी है कि संप्रदाय के आधार पर देश के लोगों की संख्या को जाना जाए। इससे तमाम योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी और राजनीतिक लिहाज से भी लोगों को लुभाने में फायदा होगा। यही वजह है कि संप्रदाय भी इस बार पूछा जाएगा। कबीरपंथी, रविदासी, दलित बौद्ध समेत देश के अलग-अलग राज्यों में कई संप्रदाय हैं। ऐसे में संप्रदाय भी राजनीति का एक बड़ा आधार हो सकता है। इस तरह कुल 30 सवाल जनगणना में पूछे जाएंगे। इससे पहले 2011 में 29 सवाल पूछे गए थे।
आइए जानते हैं, कौन-कौन से सवाल पूछे जाएंगे-
1. व्यक्ति का नाम
2. परिवार के मुखिया से संबंध
3. लिंग
3. जन्मतिथि और आयु
4. मौजूदा वैवाहिक स्थिति
5. शादी के वक्त उम्र
6. धर्म
7. संप्रदाय
8. अनुसूचित जाति या जनजाति
9. दिव्यांगता
10. मातृभाषा
11. अन्य कौन सी भाषाओं का ज्ञान
12. साक्षरता की स्थिति
13. मौजूदा शैक्षणिक स्थिति
14. उच्चतम शिक्षा
15. बीते साल का रोजगार
16. आर्थिक गतिविधि की श्रेणी
17. रोजगार
18. उद्योग की प्रकृति, रोजगार एवं सेवाएं
19. वर्कर्स की क्लास
20. गैर-आर्थिक गतिविधि
21. कैसे रोजगार की चाह
22. काम पर जाने का माध्यम
(i) एक तरफ से दूरी
(ii) यात्रा का माध्यम
23. जन्म मूल स्थान पर ही हुआ या फिर कहीं और। दूसरे देश में हुआ हो तो उसका नाम।
24. मूल स्थान पर हैं या पलायन किया
(a) क्या भारत में ही पलायन किया
(b) किस समय पलायन किया
25. मूल स्थान से पलायन का कारण
26. कितनी संतान
(a) बेटे कितने
(b) बेटियां कितनी
27. जन्म लेने वाले कितने बच्चे जीवित
(a) बेटे कितने
(b) बेटियां कितनी
28. बीते एक साल में पैदा बच्चों की संख्या
29. पलायन के बाद कितने साल से नए स्थान पर
30. पलायन से पूर्व का मूल स्थान

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)