होम सी.एम.एस. छात्रों ने 9 गोल्ड मेडल समेत 14 पदक जीते

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 28, 2024 06:57 PM

सी.एम.एस. छात्रों ने 9 गोल्ड मेडल समेत 14 पदक जीते

सी.एम.एस. छात्रों ने 9 गोल्ड मेडल समेत 14 पदक जीते

सी.एम.एस. छात्रों ने 9 गोल्ड मेडल समेत 14 पदक जीते

लखनऊ, 28 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के मेधावी छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अन्तर-विद्यालयी ब्रेनोब्रेन वन्डरकिड प्रतियोगिता में 9 गोल्ड मेडल समेत 14 पदक अर्जित विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन किड्स एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें गोल्ड मेडल अर्जित करने वाले सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस के 9 मेधावी छात्रों में अनुरिमा मोबर, अवीशा अवस्थी, अन्विका मिश्रा, निवान कुमार, आइजा अख्तर, अव्यांश वर्मा, अयांश वर्मा, शिवाय सिंह यादव एवं अमृतांश दीक्षित शामिल हैं। इसके अलावा, 5 छात्रों ने सिल्वर मेडल अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। इस प्रतियोगिता में देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमें सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने मेन्टल मैथ्स, लॉजिकल एबिलिटी, जनरल नॉलेज एवं स्पीड टाइपिंग में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इन प्रतिभाशाली छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या का आभार व्यक्त किया है।यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)