होम UP: लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश! ट्रैक पर रखे गए थे पत्थर-पेड़ की डालियां, जांच शुरू

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 26, 2024 08:00 PM

UP: लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश! ट्रैक पर रखे गए थे पत्थर-पेड़ की डालियां, जांच शुरू

UP: लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश! ट्रैक पर रखे गए थे पत्थर-पेड़ की डालियां, जांच शुरू

UP: लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश! ट्रैक पर रखे गए थे पत्थर-पेड़ की डालियां, जांच शुरू

देश के तमाम हिस्सों से ट्रेन को पलटाने की साजिश में आए दिन खबरें सामने आ रही हैं. कभी रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर तो कभी फिश प्लेट से छेड़छाड़ की खबरें सामने आती रही हैं. अब उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी ट्रेन को पटरी से उतारने की फिर से साजिश की गई थी.

इसके लिए लकड़ी की बड़ी डाल और ट्रैक पर छोटे-छोटे पत्थर रखे गए थे. बरेली से वाराणसी जा रही ट्रेन हादसे का शिकार होते-होते बची. ट्रैक पर रखी गई पेड़ की डाली इंजन में फंस गई. इस कारण से ट्रेन का एक्सल काउंटर टूट गया.

मलिहाबाद रेलवे स्टेशन के पास लोको पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. इंजन में पेड़ की डाली फंसने के बाद उन्होंने तुरंत ही ट्रेन को रोक दिया. इसके बाद उन्होंने इसके बारे में रेलवे के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ मलिहाबाद अजय कुमार ने पुलिस में इसकी शिकायत की. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज करा दी है.

सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही

रेलवे ट्रैक पर पेड़ की डाली और पत्थर को किसने लाकर रखा है, इसके लिए रेलवे स्टेशन पर लगाए गए तमाम सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. एक के बाद एक इस तरह के कामों से रेलवे के कर्मचारियों की भी चुनौतियां बढ़ गई है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

इस मामले को लेकर सीनियर सेक्शन इंजीनियर अजय कुमार ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. उन्होंने शिकायत में बताया है कि ट्रैक पर डाली और पत्थर रखने से बरेली और वाराणसी जाने वाली ट्रेन के इंजन में फंस गई. इस कारण से ट्रैक पर लगे सिग्नल डिवाइस को भी बहुत नुकसान पहुंचा है.

ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित

इंजन में पेड़ की डाली के फंसने के कारण लोको पायलट ने तुरंत ब्रेक लगा दी. किसी तरह का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी के जान जाने की सूचना है. फिलहाल सिग्नल डिवाइस को नुकसान होने से इस रूट पर आने वाली ट्रेनों के संचालन में थोड़ी रुकावट देखने को मिल सकती है. जल्द ही रेलवे कर्मचारियों की तरफ से इसे ठीक करने की कोशिश की जा रही है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)