होम जिलाधिकारी BJP के जिलाध्यक्ष बन गए. उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 22, 2024 08:32 PM

जिलाधिकारी BJP के जिलाध्यक्ष बन गए. उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

जिलाधिकारी BJP के जिलाध्यक्ष बन गए. उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

जिलाधिकारी BJP के जिलाध्यक्ष बन गए. उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

यूपी में उपचुनाव को लेकर सियासत सरगर्मी बढ़ गई है. मंगलवार को राज्य के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनकाउंटर से लेकर बहराइच हिंसा तक के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने का प्रयास किया.

पूर्व सीएम ने कहा कि आप पहले एक यादव की हत्या करते हैं और फिर उसे सामान्य दिखाने के लिए एक ठाकुर की भी हत्या कर दी. राज्य में कानून व्यवस्था सुन्न हो गई है. पुलिस बहुत दबाव में है.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि अंबेडकर नगर से सुनने में आ रहा है कि जिला अधिकारी अब बीजेपी के जिला अध्यक्ष बन गए हैं. मैं पूछना चाहता हूं कि क्या IAS एकेडमी में यही सिखाया जाता है. बहराइच के दंगे में भी बीजेपी के नेता शामिल थे. आज ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दावा किया जा रहा है कि हिंसा के समय पुलिस-प्रशासन घंटों गायब रहा. ये हिटलर के समय में होता था कि पुलिस को खुली छूट दे दो या हटा दो.

अखिलेश बोले- कानपुर में सपा प्रत्याशी को गलत फॉर्म दिया

सपा प्रमुख ने दावा किया कि कानपुर में हमारे प्रत्याशी को गलत फॉर्म दिया गया. हम चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेंगे. वो चाहते हैं कि गलत फॉर्म भरा जाए और चुनाव न हो. बीजेपी ने धोका दिया है. लोग समझ गए हैं कि बीजेपी ने धोखा दिया है. लोग समझ गए हैं कि बीजेपी पीडीए परिवार की दुश्मन है. पीडीए परिवार के लोग अब एकजुट हो गए हैं.

‘बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव में आम जनता से जुड़े मुद्दे को लेकर भी सरकार पर हमला बोला. पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य में बिजली महंगी हो गई है. किसानों को खाद नहीं मिल रहा है. बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है. कानून व्यवस्था इतनी खराब हो गई है कि पुलिस के साथ भी घटना हो जा रही है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)