होम योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 22, 2024 07:01 PM

योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ, 22 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्राओं हिमन्या वर्मा एवं हर्षिता पाण्डेय ने डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्टस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन, लखनऊ के तत्वावधान में के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में किया गया, जिसमें सी.एम.एस. की इन होनहार छात्राओं ने अण्डर-14 गर्ल्स रिदमिक पेअर कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार अर्जित अपने योग कौशल का परचम लहराया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की इन छात्राओं ने विभिन्न योगासनों, यौगिक क्रियाओं एवं शारीरिक क्षमता का जोरदार प्रदर्शन कर सिद्ध कर दिया कि निकट भविष्य में ये छात्रायें अपनी बहुमुखी प्रतिभा की बदौलत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने को तत्पर है।सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सदैव प्रोत्साहित करता है और यही कारण है कि सी.एम.एस. के छात्र शैक्षणिक क्षेत्र के अलावा भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)