होम जम्मू-कश्मीर में साफ नहीं तस्वीर, एग्जिट पोल में खंडित जनादेश के आसार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 5, 2024 09:42 PM

जम्मू-कश्मीर में साफ नहीं तस्वीर, एग्जिट पोल में खंडित जनादेश के आसार

जम्मू-कश्मीर में साफ नहीं तस्वीर, एग्जिट पोल में खंडित जनादेश के आसार

जम्मू-कश्मीर में साफ नहीं तस्वीर, एग्जिट पोल में खंडित जनादेश के आसार

शनिवार की शाम जारी तमाम एग्जिट पोल्स जम्मू-कश्मीर में शंडित जनादेश का इशारा कर रहे हैं। हालांकि, असली तस्वीर आठ अक्टूबर को ही साफ हो पाएगी, जब चुनाव नतीजे सामने आएंगे।

इससे पहले जारी एग्जिट पोल नतीजों में कांग्रेस और नेशनल कॉन्प्रेन्स गठबंधन को सबसे बड़े गठबंधन के रूप में दिखाया गया है, जबकि भाजपा को दूसरे नंबर पर रहने के का अनुमान जताया गया है।

दैनिक भास्कर के सर्वे में इंडिया अलायंस को 35 से 40 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि भाजपा को 20 से 25 और पीडीपी को 4 से 7 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इसी तरह इंडिया टुडे-सी वोटर ने भी इंडिया अलायंस को 40 से 48, भाजपा को 27 से 32 और पीडीपी को 6 से 12 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा गुलिस्तान न्यूज के सर्वे में इंडिया अलायंस को 31 से 36 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, पीपुल्स पल्स के सर्वे में भी इंडिया अलायंस को 46 से 50 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

पांच साल पहले अनुच्छेद 370 हटने, राज्य का दर्जा छिनने और राज्य का पुनर्गठन कर उसे केंद्रशासित प्रदेश बनाने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हुए हैं। लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जम्मू-कश्मीर में कुल तीन चरणों में चुनाव हुए हैं। इस बार के चुनावों में तीनों चरणों में मिलाकर कुल 63.88 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है, जो लोकसभा चुनावों के मत प्रतिशत 58.58 फीसदी से ज्यादा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)