होम सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल द्वारा छात्रों के लिए पूल पार्टी का आयोजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 5, 2024 06:44 PM

सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल द्वारा छात्रों के लिए पूल पार्टी का आयोजन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल द्वारा छात्रों के लिए पूल पार्टी का आयोजन

सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल द्वारा छात्रों के लिए पूल पार्टी का आयोजन

लखनऊ, 5 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल सेक्शन द्वारा पूल पार्टी का आयोजन विद्यालय के तरणताल में किया गया। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के उपरान्त इस पूल पार्टी से छात्रों को एक खुशनुमा माहौल में तरोताजा होने का अवसर मिला, साथ ही सौहार्द व एकजुटता की भावना को बढ़ाने का अभूतपूर्व अवसर साबित हुआ। इस अनूठे आयोजन में कक्षा-1 से लेकर कक्षा-9 तक के छात्रों ने बड़े ही आनंददायक वातावरण में अपनी दोस्ती को मज़बूत किया और ढेरों यादगार लम्हें संजोए। स्विमिंग पूल में छात्रों को हँसते-खिलखिलाते व इठलाते हुए देखना सभी के लिए बड़े ही आनन्द व उल्लास का अवसर साबित हुआ। यह पूल पार्टी अद्धवार्षिक परीक्षाओं के उपरान्त छात्रों को एक मजेदार ब्रेक देने के लिए खासतौर से आयोजित की गई, जिससे उन्हें दिनभर मस्ती करने और तरोताजा होने का अनूठा अवसर मिला, साथ ही नई ऊर्जा व रचनात्मकता के साथ आगे की पढ़ाई में जुटने का हौसला भी मिला। इस अवसर पर यह सुनिश्चित किया गया कि छात्र ऊर्जावान और हाइड्रेटेड रहें तथापि ताजे फलों व मॉकटेल के साथ पानी में विभिन्न प्रकार के खेलों व शैक्षिक गतिविधियों में छात्रों का उत्साह देखने लायक था।इस अवसर पर सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री निशा पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविध छात्रों के दैनन्दिंन जीवन में नया उत्साह जगाते हैं और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पूल पार्टी छात्रों की फिजिकल फिटनेस को निखारने के साथ ही उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देने में सफल साबित हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)