होम मिशन शक्ति के पांचवें चरण की हुई शुरुआत, बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर 2 महीने तक चलेगा अभियान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 4, 2024 08:05 PM

मिशन शक्ति के पांचवें चरण की हुई शुरुआत, बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर 2 महीने तक चलेगा अभियान

मिशन शक्ति के पांचवें चरण की हुई शुरुआत, बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर 2 महीने तक चलेगा अभियान

मिशन शक्ति के पांचवें चरण की हुई शुरुआत, बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर 2 महीने तक चलेगा अभियान

नवरात्रि में 'मिशन शक्ति'के पांचवें चरण की शुरुआत हो चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर कई नई योजनाओं का भी ऐलान हो सकता है। इसके लिए गृह विभाग के साथ 12 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है।

मिशन शक्ति के आगामी चरण के तहत अक्टूबर से दिसंबर तक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे। बता दें कि योगी सरकार ने 17 अक्टूबर 2020 को प्रदेश में मिशन शक्ति की शुरुआत की थी। इसके बाद 26 फरवरी, 2021 को दूसरा चरण, 21 अगस्त, 2021 को तीसरा चरण और 14 अक्टूबर, 2022 को चौथा चरण शुरू किया गया था।

लखनऊ में मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारंभ हुआ। पांचवें चरण के शुभारंभ कार्यक्रम में जिलों में मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी बनाए गए पुलिस अधिकारी ऑनलाइन जुड़ें। मिशन शक्ति के तहत इस बार अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, ऑपरेशन मुक्ति, बाल कार्निवाल, वीरांगना दिवस और स्वावलंबन कैंप जैसे कार्यक्रम भी होंगे।

लखनऊ में 1090 चौराहे पर विमेंस फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं के स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) द्वारा तैयार प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए जाएंगे। महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। महिलाओं के लिए, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में एक समर्पित स्वास्थ्य हेल्पलाइन-'महिला स्वास्थ्य लाइन' को भी जल्द लांच किया जाएगा।

यह वीमेन पावर लाइन 1090 की तर्ज पर होगी, जिसका उद्देश्य उन महिलाओं को सुलभ स्वास्थ्य सेवा सहायता प्रदान करना है, जिन्हें अक्सर सामाजिक दोष के कारण स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने में बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इस हेल्पलाइन के जरिए महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञों के साथ टेली-परामर्श की सुविधा दी जाएगी, जिसके तहत महिलाओं (ग्रामीण महिलाओं) को दूर के अस्पतालों या क्लीनिकों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)