होम मजदूर बन जाएंगे अग्निवीर, उनका पैसा अडानी को जा रहा- महेंद्रगढ़ में बोले राहुल गांधी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 3, 2024 09:55 PM

मजदूर बन जाएंगे अग्निवीर, उनका पैसा अडानी को जा रहा- महेंद्रगढ़ में बोले राहुल गांधी

मजदूर बन जाएंगे अग्निवीर, उनका पैसा अडानी को जा रहा- महेंद्रगढ़ में बोले राहुल गांधी

मजदूर बन जाएंगे अग्निवीर, उनका पैसा अडानी को जा रहा- महेंद्रगढ़ में बोले राहुल गांधी

हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी आज महेंद्रगढ़ में है. जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. जनसभा में राहुल ने हरियाणा और देश की मौजूदा स्थिति पर तीखे सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “पंजाब में ड्रग्स आ गया है, लेकिन मैं हमेशा पूछता था कि हरियाणा में क्यों नहीं आया?

अब हरियाणा में भी ड्रग्स फैल रहा है. यह बीजेपी की देन है.”

राहुल ने अडानी समूह पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, “अडानी हरियाणा के बच्चों का भविष्य नष्ट कर रहे हैं. अदानी के पोर्ट पर ड्रग्स पकड़ा जा रहा है, लेकिन तब बीजेपी कोई कार्रवाई नहीं करती, यही सच्चाई है.”

पैसा सीधे अडानी की जेब

उन्होंने अग्निवीर योजना पर भी सवाल खड़े किए और जनता से पूछा, “क्या आप जानते हैं कि अग्निवीर का मतलब क्या है? कोई बता सकता है? नाम तो अच्छा दिया है, लेकिन इसके दो लक्ष्य हैं. अदानी डिफेंस में अग्निवीर का पैसा जा रहा है. उसकी वेबसाइट पर जाकर देखिए. मजे की बात यह है कि अदानी उसमें कुछ भी नहीं बनाता. अमेरिका और इजराइल से सब बनता है और अदानी का लेबल लगता है.”

आगे उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा, “मोदी कहते हैं मेक इन इंडिया, लेकिन असल में आपसे पैसा निकलता है और वह सीधे अडानी की जेब में चला जाता है. मेक इन इंडिया का मतलब अब अडानी डिफेंस हो गया है, और पूरा देश इस सच्चाई को जानता है.”

ए, बी और सी पार्टियां हैं

इससे पहले राहुल ने नूंह में एक जनसभा को संबोधित किया था. जहां राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “अब मोदी 57 इंच की छाती की बात नहीं करते, उनका चेहरा एकदम बदल गया है.” राहुल ने जनता से अपील की कि वे बीजेपी को वोट न दें और राज्य की दूसरी छोटी पार्टियों को भी वोट न दें.

उन्होंने कहा कि वे पार्टियां बीजेपी की ही ए, बी, और सी पार्टियां हैं, और उनके बीच कोई अंतर नहीं है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)