होम श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल,शाहजहाँपुर में 2 अक्तूबर को गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाई गयी
श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल,शाहजहाँपुर में 2 अक्तूबर को गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाई गयी
शाहजहाँपुर। श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल, रोशनगंज, शाहजहाँपुर में 2 अक्तूबर को महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही हर्सोल्लास के साथ मनाई गयी I विद्यालय प्रबंधक डॉ0 अविनाश सक्सेना ने महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया एवं महात्मा गाँधी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला I इसी क्रम में समाजसेवी आकाश सक्सेना ने भी माल्यार्पण किया व बच्चों को सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया, तत्पश्चात ‘रघुपति राघव राजा राम’ प्रार्थना की छात्राओं द्वारा गायन प्रस्तुति की गयी I नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया I विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रीमती शुभा गौतम ने बच्चों को महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की महानता व कर्मठता पर आधारित उनके जीवन के किस्से सुना कर नैतिक शिक्षा दीI कार्यक्रम का संचालन श्रीमती चितवन गुप्ता ने किया । कार्यक्रम में श्रीमती बबिता, श्रीमती इंद्रमोहिनी , श्रीमती अर्पणा कुमारी, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती सुशीला भारती, श्रीमती आरती श्रीवास्तव, श्रीमती चितवन गुप्ता, मनुज शर्मा, कुंजबिहारी, श्रीमती श्यामलता, श्रीमती कुंती, श्रीमती नीलम, श्रीमती रानी आदि का विशेष सहयोग रहा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।