होम तहसीलदार के विदाई समारोह में सारी मर्यादा भूले राजस्वकर्मी, महिला डांसरों के साथ खूब लगाए ठुमके

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 3, 2024 08:32 PM

तहसीलदार के विदाई समारोह में सारी मर्यादा भूले राजस्वकर्मी, महिला डांसरों के साथ खूब लगाए ठुमके

तहसीलदार के विदाई समारोह में सारी मर्यादा भूले राजस्वकर्मी, महिला डांसरों के साथ खूब लगाए ठुमके

तहसीलदार के विदाई समारोह में सारी मर्यादा भूले राजस्वकर्मी, महिला डांसरों के साथ खूब लगाए ठुमके

यूपी के प्रतापगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां लालगंज तहसील परिसर में मंगलवार रात राजस्व कर्मचारी रिटायर तहसीलदार के विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए सारी मर्यादा भूल गए।

राजस्व कर्मचारियों ने रात को महिला डांसर बुला लिया और अश्लील डांस पर खुद भी डांसर के साथ डांस करने लगे। चर्चा रही कि नाचते वक्त नशे में धुत एक राजस्व कर्मी की रिवाल्वर नीचे गिर गई जिसे लेकर आपस में बवाल होने लगा। इसकी सूचना पाकर पहुंचे पुलिस वालों ने डांस बंद करा दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लालगंज तहसील में तैनात रहे तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह 30 सितंबर को रिटायर हो गए। मंगलवार को दिन में तहसील सभागार में उनका विदाई समारोह हुआ। जिसमें एसडीएम नैन्सी सिंह, सीओ रामसूरत सहित तमाम अफसर और कर्मचारी शामिल रहे। शाम तक चले समारोह में अफसरों, कर्मचारियों ने रिटायचर तहसीलदार को उपहार देकर विदाई दी। तहसीलदार के विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए उनके कुछ चहेते राजस्व कर्मियों ने रात में महिला डांसर बुला लिया और महिला डांसर के अश्लील डांस पर कर्मचारियो ने भी खूब डुमके लगाए। तहसील परिसर में हो रहे अश्लील डांस की वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। हालांकि हिन्दुस्तान सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

रामलीला मंच पर अश्लील डांस

बालाओं के साथ ठुमके लगाने के एक मामला औरैया से भी सामने आया। जहां 13 सितंबर रामलीला मंच पर बालाओं के डांस करने के एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो मेंसाफ दिख रहा था कि कुछ लोग डांसरों पर नोट उड़ा रहे थे। वहीं इसे देखने के बाद कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की। जानकारी होने पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू की तो पता चला कि बिना परमिशन के ही आयोजन हो रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आयोजक कमेटी के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)