होम एक्सपेरिमेंट करना छोड़ दूं क्या? मेरे महबूब को लेकर ट्रोलिंग पर बोलीं तृप्ति डिमरी

विविधफैशन-सौंदर्य Alert Star Digital Team Oct 1, 2024 09:54 PM

एक्सपेरिमेंट करना छोड़ दूं क्या? मेरे महबूब को लेकर ट्रोलिंग पर बोलीं तृप्ति डिमरी

एक्सपेरिमेंट करना छोड़ दूं क्या? मेरे महबूब को लेकर ट्रोलिंग पर बोलीं तृप्ति डिमरी

एक्सपेरिमेंट करना छोड़ दूं क्या? मेरे महबूब को लेकर ट्रोलिंग पर बोलीं तृप्ति डिमरी

‘एनिमल’ से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी अब अपनी अगली फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. बीते दिनों एक्ट्रेस की फिल्म का एक आइटम सॉन्ग ‘मेरे महबूब’ काफी वायरल हुआ था.

गाने में अपने शानदार डांस मूव्स से तृप्ति ने खूब वाहवाही भी बटोरी, लेकिन कुछ लोगों ने उनके स्टेप्स को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया. अब तृप्ति डिमरी ने इस पर रिएक्शन दिया है.

तृप्ति डिमरी को उनके आइटम सॉन्ग ‘मेरे महबूब’ में डांस स्टेप्स के लिए सोशल मीडिया पर खूब क्रिटिसाइज किया गया. अब तृप्ति ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए कि गलतियों से सीखना जरूरी है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप एक्सपेरिमेंट करना छोड़ दें.

अलग-अलग चीजें करना चाहती हैं तृप्ति

हाल ही में ‘हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ के साथ एक इंटरव्यू में तृप्ति डिमरी ने कहा, “एक एक्टर के तौर पर, मैं अलग-अलग चीजें आजमाने की कोशिश कर रही हूं. एक्टिंग के अलावा, एक एक्टर को चलना, डांस करना और बहुत कुछ आना भी जरूरी है. मुझे ये चीज पहले कभी महसूस नहीं हुआ, क्योंकि मैंने कभी सोचा ही नहीं कि मैं कभी एक्टर भी बनूंगी.”

“मैंने अपना बेस्ट दिया है”

तृप्ति ने आगे कहा, “एक्टर होने के बारे में मुझे हर चीज को आजमाना है. हर इंसान हर एक चीज में अच्छा नहीं हो सकता, लेकिन कोशिश करने में क्या बुराई है? मैंने अपना बेस्ट दिया है और आगे भी मैं बेस्ट दूंगी, क्योंकि में यहां रुकने के लिए नहीं आई हूं. लोगों का तो काम है कहना, अब ये तो नहीं कि लोगों की वजह से मैं एक्सपेरिमेंट करना छोड़ दूं.”

तृप्ति का पहला आइटम सॉन्ग

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, “मैंने इससे पहले कोई डांस नंबर नहीं किया है. ये मेरा पहला डांस नंबर था और जब मैं इसकी शूटिंग कर रही थी तो मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि मैंने पहले कभी डांस नहीं किया है. लेकिन मैंने नहीं सोचा था कि पहले ही आइटम सॉन्ग पर मुझे ऐसे रिएक्शन मिलेंगे.”

लोगों की पसंद-नापसंद पर ध्यान नहीं देना चाहिए

तृप्ति डिमरी ने बताया कि हर कोई क्रिटिसिज्म से गुजरा है और उनका मानना ​​है लोगों के पसंद या नापसंद करने से किसी को नई चीजें करने से नहीं रुकना चाहिए. सबको वही करना चाहिए जो उन्हें पसंद है. अगर आप ये सोचना शुरू कर देंगे कि लोग क्या कहेंगे और लोग इस पर कैसे रिएक्ट करेंगे तो कभी भी अपना बेस्ट नहीं दे पाएंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)