होम नवरात्रि में साबूदाना से बनाएं ये टेस्टी चीजें, जानें रेसिपी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 1, 2024 09:50 PM

नवरात्रि में साबूदाना से बनाएं ये टेस्टी चीजें, जानें रेसिपी

नवरात्रि में साबूदाना से बनाएं ये टेस्टी चीजें, जानें रेसिपी

नवरात्रि में साबूदाना से बनाएं ये टेस्टी चीजें, जानें रेसिपी

नवरात्रि का पर्व भारत में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है. जिसमें देवी दुर्गा की आराधना की जाती है. भक्त इस दौरान मां दुर्गा की आराधना करते हैं. लेकिन इस दौरान अनाज की जगह पर कुछ दूसरे फूड्स का सेवन करते हैं.

जैसे कुट्टू का आटा और आलू. साथ ही साबूदाना भी इस दौरान बहुत ज्यादा खाया जाता है. इसके अलावा, साबूदाना हल्का होता है और इसे पचा पाना आसान होता है.

लेकिन बहुत से लोग खिचड़ी खाना पसंद करते हैं लेकिन आज हम आपकी इसके अलावा साबूदाने में बनाई जाने वाली कई चीजों की रेसिपी बताने जा रहे हैं. आप व्रत के अलग-अलग दिन पर साबूदाने से ये चीजें बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं.

साबूदाना वड़ा

साबूदाना वड़ा बनाने के लिए आपको चाहिए होगा 1 कप साबूदाना, जरूरत के मुताबिक घी, 1 उबला आलू, 2 कटी हुई हरी मिर्च और 2 कप भुनी हुई मूंगफली, व्रत के दौरान उपयोग किए जाने वाले सेंधा नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

बनाने की विधि
सबसे पहले को 3 से 4 घंटे के लिए साबूदाने को भिगोकर रख दें. इसके बाद साबूदाने को पानी से धोकर उसे एक कटोरे में निकाल लें और इसमें उबले हुए आलू डालकर मैश करें. इसके बाद हरी मिर्च, भुनी हुई मूंगफली, नमक सभी चीजों को एक साथ मिलाकर मिश्रण बनाएं और उसे छोटे-छोटे वड़े बनाकर गर्म घी में सुनहरा होने तक तलें और गरमा गरम परोसें.

साबूदाना खीर

साबूदाना खीर बनाने के लिए आपको चाहिए 1/2 कप साबूदाना, 1 लीटर दूध, 1/2 कप चीनी, 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर, 2 टेबलस्पून कटे हुए काजू और बादाम

बनाने की विधि
इसके लिए सबसे पहले तो साबूदाने को 1 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद दूध में चीनी और इलायची डालकर उबालें. इसके बाद इसमें साबूदाना मिलाएं. इसे कुछ मिनट के लिए पकने दें. इसके बाद इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालें. अब साबूदाना के फूलने तक उसे पकाएं. उसके बाद कटे हुए मेवों से सजाकर गरमा गरम परोसें.

साबूदाना चाट

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए होगा 1 कप साबूदाना, उबला और कटा हुआ 1 आलू, कटा हुआ 1 टमाटर, 1/2 कप दही, चटनी, व्रत वाला सेंधा नमक, काली मिर्च, मूंगफली, पनीर

बनाने की विधि
सबसे पहले तो साबूदाने को 1 घंटे के लिए पानी में भिगोएं. इसके बाद बाद मूंगफली के दाने कोभुने. अब आलू उबालें और उसे छोटा-छोटा काट लें. सभी सामग्री को एक बाउल में डालें. दही और चटनी मिलाएं. नमक और मसाले डालें और अच्छे से मिलाएं. लीजिए बनकर तैयार है साबूदाना चाट.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)