होम छिड़ने जा रही भीषण जंग, ईरान दागने वाला है बैलिस्टिक मिसाइल; अमेरिका ने इजरायल को चेताया

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 1, 2024 08:56 PM

छिड़ने जा रही भीषण जंग, ईरान दागने वाला है बैलिस्टिक मिसाइल; अमेरिका ने इजरायल को चेताया

छिड़ने जा रही भीषण जंग, ईरान दागने वाला है बैलिस्टिक मिसाइल; अमेरिका ने इजरायल को चेताया

छिड़ने जा रही भीषण जंग, ईरान दागने वाला है बैलिस्टिक मिसाइल; अमेरिका ने इजरायल को चेताया

इजरायल-लेबनान जंग के बीच अमेरिका ने इजरायल को बड़ी चेतावनी देते हुए आगाह किया है कि ईरान उस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने की तैयारी कर रहा है। यह बात अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को चेतावनी जारी करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो इजरायल समेत कई देशों को इसके 'गंभीर परिणाम' भुगतने पड़ सकते हैं। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर ये जानकारी दी है।

अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका इजरायल की रक्षात्मक तैयारियों का सक्रिय और गंभीर रूप से समर्थन कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई "ईरान के लिए गंभीर परिणाम लाएगी। मिडिल-ईस्ट में उपजे संकट के बीच ऐसी खबरें तब आई हैं, जब इजरायली सेना ने आज ही (मंगलवार को) लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किया है और लेबनान के लगभग दो दर्जन सीमावर्ती कस्बों को खाली करने की चेतावनी दी है।

अमेरिका से ईरानी हमले की चेतावनी मिलने के कुछ ही मिनटों बाद इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने दावा किया है कि वह किसी भी तरह के ईरानी हमले का मुकाबला करने के लिए तैयार है। इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, "इजरायली वायु रक्षा प्रणालियां ईरान के किसी भी हमले के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन फिलहाल किसी खतरे की पहचान नहीं की जा सकी है।"

इस बीच, लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी NNA ने कहा कि इजरायली हमलों ने लेबनानी आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह को निशाना बनाकर दक्षिण बेरूत के दो इलाकों में हमले किए हैं। NNA ने बताया कि शत्रु का हिंसक हमला, अल-जहरा अस्पताल के आसपास के ज्नाह और औजई के बीच के इलाके को निशाना बनाकर किया गया, फिर कुछ मिनट बाद कुवैती दूतावास के पास एक गोल चक्कर पर एक और हमला किया गया। दूसरी तरफ, हिजबुल्लाह के कार्यवाहक नेता नईम कासेम ने वादा किया कि समूह अपने लंबे समय के प्रमुख हसन नसरल्लाह की शुक्रवार को हुई मौत के बाद भी लड़ता रहेगा। हिज्बुल्लाह के लड़ाकों ने भी उत्तरी इजरायल में मिसाइलें दागी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)