होम दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं, जंग के बीच PM मोदी ने इजरायली PM नेतन्याहू से की बात

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 30, 2024 08:58 PM

दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं, जंग के बीच PM मोदी ने इजरायली PM नेतन्याहू से की बात

दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं, जंग के बीच PM मोदी ने इजरायली PM नेतन्याहू से की बात

दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं, जंग के बीच PM मोदी ने इजरायली PM नेतन्याहू से की बात

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की। पीएम मोदी ने इस बातचीत के दौरान अपने मित्र और इजरायली समकक्ष से कहा कि दुनिया में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है।

उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है। बड़ी बात ये है कि इन दोनों नेताओं के बीच ये बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब इजरायल एक साथ कई मोर्चों पर जंग लड़ रहा है और कई इस्लामिक देश बेंजामिन नेतन्याहू को नरसंहार का दोषी ठहरा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,"पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर प्रधानमंत्री @netanyahu से बात की है। आतंकवाद का हमारे संसार में कोई स्थान नहीं है। क्षेत्रीय तनाव को रोकना और सभी बंधकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। भारत शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)