होम हम अपने नेता की रक्षा खुद करेंगे. राहुल गांधी पर धमकी को लेकर बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 18, 2024 08:27 PM

हम अपने नेता की रक्षा खुद करेंगे. राहुल गांधी पर धमकी को लेकर बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल

हम अपने नेता की रक्षा खुद करेंगे. राहुल गांधी पर धमकी को लेकर बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल

हम अपने नेता की रक्षा खुद करेंगे. राहुल गांधी पर धमकी को लेकर बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल

राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी के कई नेताओं ने उनके बयान पर हेट स्पीच दी है, जिसके विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता और बड़े नेता विरोध कर रहे हैं.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बीजेपी नेता लगातार राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस पर चुप्पी साधे हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है जैसे पीएम मोदी और अमित शाह ने कोई षड्यंत्र रचा है.

अपने बयान में आगे केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हम इस षड्यंत्र से डरने वाले नहीं हैं. उनकी सरकार ने राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया, उनसे एसपीजी सुरक्षा छीन ली गई, हम चुप रहे, लेकिन अब हम चुप नहीं रहेंगे. जिस तरह से बीजेपी लगातार राहुल गांधी को धमकी दे रही है, वह अब बर्दाश्त के बाहर है.

वेणु ने कहा सरकार क्यों चुप्प है?

आगे केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी और पीएम मोदी की तुलना की. उन्होंने कहा, “राहुल भारत जोड़ो यात्रा के तहत 4000 किलोमीटर पैदल चले, वहीं मोदी 40 किलोमीटर भी नहीं चल पाएंगे.” उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी पर हो रहे इस तरह के बयानों पर सरकार चुप क्यों है, आखिर सरकार की मंशा क्या है? वेणुगोपाल ने कहा कि इतिहास में गांधी परिवार के साथ हुए भावुक लम्हों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देखा है. राहुल गांधी को मिलने वाली धमकियों का मामला हमारे लिए भावनात्मक है.

हम अपने नेता की रक्षा खुद करेंगे

राहुल के बयान का समर्थन करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी ने कोई गलत बयान नहीं दिया है, लेकिन अगर सरकार ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया तो हम अपने नेता की रक्षा खुद करेंगे. उन्होंने आगे कहा, “हमारे कार्यकर्ता भी कह रहे हैं कि वे बीजेपी मंत्रियों के घर जाना चाहते हैं, अगर फिर कुछ हुआ तो हम नहीं, बल्कि सरकार उसके लिए जिम्मेदार होगी.”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)