होम भागलपुर में भाजपा नेता पर हमला, पहले बम फेंका फिर चाक़ू से गोद डाला, स्थिति गंभीर

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 10, 2024 09:59 PM

भागलपुर में भाजपा नेता पर हमला, पहले बम फेंका फिर चाक़ू से गोद डाला, स्थिति गंभीर

भागलपुर में भाजपा नेता पर हमला, पहले बम फेंका फिर चाक़ू से गोद डाला, स्थिति गंभीर

भागलपुर में भाजपा नेता पर हमला, पहले बम फेंका फिर चाक़ू से गोद डाला, स्थिति गंभीर

भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने वार्ड पार्षद पति सह भाजपा नेता पर हमला किया है। अपराधियों ने भाजपा नेता सह जिला प्रवक्ता शशि मोदी पर अपराधियों ने बम से हमला कर दिया। इसके बाद जैसे ही वह जमीन पर गिरे तो अपराधियों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया।शशि मोदी के गले और सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर हमला किया है। इस घटना में उनके साथी गोलू तिवारी पर भी हमला किया गया है। स्थानीय लोगों ने आननफानन में शशि मोदी को जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया।
छेड़खानी करने पर विरोध किया था भाजपा नेता ने
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना रात के करीब 12 बजे की है। लोग कुतुबगंज स्थित गणेश पूजा पंडाल में घूम रहे थे। तभी नशे में धुत कुछ अवारे लड़के महिलाओं पर फब्तियां कसने लगे। इस दौरान उन बदमाशों ने एक युवक का मोबाइल भी छिन लिया। पंडाल मे मौजूद पार्षद पति शशि मोदी ने यह देखा तो उन्होंने उन नशेड़ियों को रोका, तो वे लड़के इनसे उलझ पड़े। इसके बाद उन लड़कों ने शशि मोदी पर बम फेंक दिए, जिसमें वह घायल हो गये। जमीन पर गिरते भी बदमाशों ने शशि मोदी के गले और सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाक़ू से हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गये। आननफानन में आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)