होम नीतीश कुमार के भाजपा नहीं छोड़ने पर लालू की दो टूक, मुंबई रवाना होने से पहले कही यह बात

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Sep 10, 2024 09:54 PM

नीतीश कुमार के भाजपा नहीं छोड़ने पर लालू की दो टूक, मुंबई रवाना होने से पहले कही यह बात

नीतीश कुमार के भाजपा नहीं छोड़ने पर लालू की दो टूक, मुंबई रवाना होने से पहले कही यह बात

नीतीश कुमार के भाजपा नहीं छोड़ने पर लालू की दो टूक, मुंबई रवाना होने से पहले कही यह बात

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रस्दाद यादव आज मुंबई के लिए रवाना हुए, लेकिन इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए दो टूक कहा। उन्होंने नीतीश कुमार के भाजपा नहीं छोड़ने पर कहा- कोई बात नहीं।

वहीं दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि आज से वह आभार यात्रा के प्रथम चरण में कार्यकर्ताओं से जन संवाद करने निकले हैं। वह पूरा बिहार भ्रमण करेंगे।

मंच पर कहा- गलती हो गई, अब दुबारा नहीं होगी ऐसी गलती
दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आये थे। इस मौके पर दोनों नेताओं ने कई विकास की योजनाओं का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी नड्डा के साथ मंच साझा करते हुए कहा कि दो बार गलती हो गई है, अब ऐसा नहीं करेंगे। अब इधर-उधर नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान के बाद कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी थी। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी मंच से यह बात कहा है कि अब वह इधर-उधर नहीं जाएंगे। यह बात उन्होंने तब कही जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव के समय चुनावी सभा को संबोधित करने बिहार आये थे।

कांग्रेस ने किया था पलटवार
मुख्यमंत्री नीतीश के इस बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि इधर नहीं जाएंगे उधर नहीं जाएंगे यही बोल बोल के तो आते-जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार के लोगों का भला करना चाहिए, लॉ एंड ऑर्डर ठीक करना चाहिए, बिहार के युवाओं की बेरोजगारी खत्म करनी चाहिए, बिहार के शिक्षा व्यवस्था को सुधारना चाहिए, लोगों की आमदनी को बढ़ाना चाहिए,. लेकिन वह यह सब काम नहीं करेंगे। इन सभी मुद्दों पर बात होनी चाहिए, लेकिन वह सिर्फ इधर-उधर की बात ही करते रहते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)