होम चार दिवसीय मैकफेयर इण्टरनेशनल-2004 का शानदार समापन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 9, 2024 07:22 PM

चार दिवसीय मैकफेयर इण्टरनेशनल-2004 का शानदार समापन

चार दिवसीय मैकफेयर इण्टरनेशनल-2004 का शानदार समापन

चार दिवसीय मैकफेयर इण्टरनेशनल-2004 का शानदार समापन

लखनऊ, 9 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं कम्प्यूटर प्रतियोगिता ‘मैकफेयर इण्टरनेशनल-2024’ में रायन इण्टरनेशनल स्कूल, शाहजहांपुर, उ.प्र. ने ओवरऑल चैम्पियनशिप जीतकर अपने ज्ञान विज्ञान का परचम लहराया जबकि सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर, प्रथम कैम्पस ने ओवरऑल रनरअप ट्राफी अपने नाम की। इससे पहले, ‘मैकफेयर इण्टरनेशनल-2024’ के चौथे व अन्तिम दिन आज भूटान, नेपाल, श्रीलंका एवं देश के प्रतिभागी छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया एवं विज्ञान व कम्प्यूटर के महत्व को उजागर करने के साथ ही एकता, शान्ति व सौहार्द के महत्व को उजागर किया। मैकफेयर-2024 का समापन एथेनियन थिएटरिक्स (नाटक) के फाइनल राउंड के साथ सम्पन्न हो गया।

            मैकफेयर इण्टरनेशनल-2024 की संयोजिका एवं सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) कल्पना त्रिपाठी ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में कम्प्यूटर, साइंस व गणित विषयों का महत्व बढ़ गया है। अतः सभी छात्रों को इन विषयों में पूर्व महारथ हासिल करना अति आवश्यक हो गया है। चार दिन तक चले इस अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में भूटान, श्रीलंका, नेपाल व देश के विभिन्न प्रान्तों से 67 ख्याति प्राप्त विद्यालयों के लगभग 500 छात्रों ने मैकफेयर इण्टरनेशनल-2024 के अन्तर्गत डिबेट, मैथ्स क्विज़, साइंस क्विज़, कैरेक्टर स्पीक, साइंस मॉडल डिस्प्ले, टीचिंग माड्यूल, ग्रुप डिस्कशन, साइंस ओलम्पियाड, फिक्शन राइटिंग, ड्रामा आदि रोचक प्रतियोगिताओं में विज्ञान, गणित व कम्प्यूटर प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)