होम अगर डिनर में कुछ चटपटा खाने का मन तो ट्राई करें सेव टमाटर की सब्जी,सबको आयेगी पसंद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 7, 2024 08:54 PM

अगर डिनर में कुछ चटपटा खाने का मन तो ट्राई करें सेव टमाटर की सब्जी,सबको आयेगी पसंद

अगर डिनर में कुछ चटपटा खाने का मन तो ट्राई करें सेव टमाटर की सब्जी,सबको आयेगी पसंद

अगर डिनर में कुछ चटपटा खाने का मन तो ट्राई करें सेव टमाटर की सब्जी,सबको आयेगी पसंद

र दिन एक जैसी सब्जी, राजमा, दाल बनाकर और खाकर बोर हो चुकी हैं। तो इस बार लंच में कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं। टमाटर और सेव की मसालेदार सब्जी लंच के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इसे रोटी और चावल दोनों के साथ खाया जा सकता है। साथ ही इसका टेस्ट भी सबको पसंद आएगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं टमाटर और सेव की मसालेदार चटपटी सब्जी। 

सेव टमाटर की सब्जी बनाने की सामग्री
एक कप बेसन
नमक स्वादानुसार
एक चम्मच धनिया पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच कलौंजी 
दो चुटकी हींग
एक चम्मच तेल
ग्रेवी बनाने की सामग्री

एक से दो चम्मच दही
दो चम्मच देसी घी
एक चम्मच जीरा
दालचीनी स्टिक
दो हरी मिर्च
दो हरी इलायची
हींग
अदरक लहसुन का पेस्ट एक चम्मच
एक बारीक कटा प्याज
एक चम्मच जीरा पाउडर
एक चम्मच धनिया पाउडर
एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
हल्दी पाउडर
गरम मसाला
कसूरी मेथी
दो से तीन टमाटर की ग्रेवी
दो टमाटर बारीक कटे हुए
दो चम्मच दही

सेव टमाटर की सब्जी बनाने की विधि
-सबसे पहले फ्रेश सेव तैयार करें। इसके लिए किसी बाउल में बेसन लें और उसमे सारे खड़े मसाले जीरा, कलौंजी, तेल, लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच दही, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
-अब इसमे पानी डालकर कड़ा आटा गूंथ लें। करीब आधे घंटे के लिए रख दें।
-कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और इन सेव को तलकर निकाल लें। 
-अब किसी दूसरी कड़ाही में थोड़ा सा तेल और घी डालकर गर्म करें। 
-अब इसमे सारे खड़े मसाले दालचीनी, इलायची, जीरा, हरी मिर्च डालकर भूनें।
-फिर बारीक कटा प्याज डालें और भून लें। 
-जब ये भुन जाए तो इसमे धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च डालें। साथ में गरम मसाला डाल दें। 
-अच्छी तरह से भूनने के बाद बारीक कटे टमाटर को डालकर भूनें और नमक डालकर गलने दें। जब टमाटर गलने लगे तो टमाटर की प्यूरी डालकर पकाएँ। जब पूरी ग्रेवी पकने लगे तो इसमे फ्रेश दही दो चम्मच डालकर मिक्स करें। 
-साथ में कसूरी मेधी डालें। पानी डालकर ढंककर ग्रेवी को गाढ़ा हो जाने दें। 
-जब ये गाढ़ी हो जाए तो इसमे तैयार सेव को डालकर पांच मिनट और पकाएं और बस धनिया से सजाकर गर्मागर्म परोसें। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)