होम सुलतानपुर एनकाउंटर पर कांग्रेस सांसद ने कहा, भाजपा करती है एनकाउंटर और बुलडोजर की राजनीति

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 6, 2024 06:56 PM

सुलतानपुर एनकाउंटर पर कांग्रेस सांसद ने कहा, भाजपा करती है एनकाउंटर और बुलडोजर की राजनीति

सुलतानपुर एनकाउंटर पर कांग्रेस सांसद ने कहा, भाजपा करती है एनकाउंटर और बुलडोजर की राजनीति

सुलतानपुर एनकाउंटर पर कांग्रेस सांसद ने कहा, भाजपा करती है एनकाउंटर और बुलडोजर की राजनीति

 यूपी के सुल्तानपुर में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश, सर्राफा दुकान पर कुछ दिन पहले हुई डकैती के मुख्य आरोपियों में शामिल एक बदमाश के एनकाउंटर पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नसीर हुसैन ने कहा है कि भाजपा एनकाउंटर और बुलडोजर की राजनीति करती है।

आईएएनएस से बात करते हुए सांसद नसीर हुसैन ने कहा, “यूपी में सरकार की ज्‍यादत‍ियों का सबको पता है। किसी के हाथ में सत्ता आ जाए, तो वह खुद को हिटलर और मुसोलिनी समझने लगता है। इस व्यवहार व इस तरह की राजनीति का हम लोग विरोध करते हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। किसी को सजा भी देना है, तो कानून के हिसाब से देना चाहिए। सजा देने का काम कोर्ट का है और कोर्ट को यह काम करने देना चाह‍िए। न पुल‍िस और न ही बुलडोजर किसी को सजा दे सकता है।

इसके अलावा उन्होंने ओवैसी के “हिमाचल की मोहब्बत की दुकान में नफरत ही नफरत है” वाले बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोहब्बत भी बांटती है और सांप्रदाय‍िक राजनीत‍ि की खिलाफत भी करती है।

उन्होंने अपने बयान में मौलाना तौकीर रजा के मुसलमानों के दिल्ली का घेराव वाले बयान को कांग्रेस का समर्थन देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, “हम इस तरह के बांटने वाले बयानों को सपोर्ट नहीं करते। हिंदुस्तान एक डेमोक्रेटिक देश है। हर किसी को धरना-प्रदर्शन व सरकार पर दबाव बनाने की आजादी है। लेक‍िन हमें संविधान के तहत कानून व्यवस्था को मानना ही पड़ेगा।

गौरतलब है क‍ि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पर भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगाया था। ओवैसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा था, "क्या हिमाचल प्रदेश में सरकार भाजपा की है या कांग्रेस की? हिमाचल की 'मोहब्बत की दुकान' में नफरत ही नफरत है।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)