होम हरियाणा चुनाव: टिकट न मिलने से नाराज भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 5, 2024 08:47 PM

हरियाणा चुनाव: टिकट न मिलने से नाराज भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ी

हरियाणा चुनाव: टिकट न मिलने से नाराज भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ी

हरियाणा चुनाव: टिकट न मिलने से नाराज भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है।रतिया विधानसभा से भाजपा ने मौजूदा विधायक लक्ष्मण नापा का टिकट काट दिया है। इसे बाद रतिया विधायक लक्ष्मण ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।भाजपा ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इसके तुरंत बाद लक्ष्मण ने पार्टी को छोड़ने का फैसला ले लिया। इस्तीफे के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात के बाद लक्ष्मण के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।भाजपा ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की। पार्टी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा से मैदान में उतारा है। इस साल मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बने सैनी वर्तमान में करनाल से विधायक हैं।

उम्मीदवारों की लिस्ट में आठ महिलाएं भी शामिल हैं। भाजपा के 41 विधायकों में से आधे से अधिक को फिर से टिकट दिया गया है। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को बादली से मैदान में उतारा गया है, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज अपने गढ़ अंबाला छावनी से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।लिस्ट में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव का नाम भी शामिल हैं। आरती को अटेली से चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि श्रुति चौधरी को तोशाम से मैदान में उतारा गया है।राव नरबीर सिंह को बादशाहपुर से मैदान में उतारा गया है। दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुईं पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्ति रानी शर्मा को कालका से टिकट दिया गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए देवेंद्र सिंह बबली और संजय कबलाना क्रमशः टोहाना और तोशाम से चुनाव लड़ेंगे।उम्मीदवार 12 सितंबर तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। हरियाणा में चुनाव 5 अक्टूबर को एक ही चरण में होने हैं और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)