होम इंग्लैंड के सीमित ओवर क्रिकेट के भी कोच बने ब्रेंडन मैकुलम

समाचारखेल Alert Star Digital Team Sep 3, 2024 09:19 PM

इंग्लैंड के सीमित ओवर क्रिकेट के भी कोच बने ब्रेंडन मैकुलम

इंग्लैंड के सीमित ओवर क्रिकेट के भी कोच बने ब्रेंडन मैकुलम

इंग्लैंड के सीमित ओवर क्रिकेट के भी कोच बने ब्रेंडन मैकुलम

इंग्लैंड ने ब्रेंडन मैकुलम को सीमित ओवर टीम का मुख्य कोच बनाया है। वह पहले से ही टेस्ट टीम के प्रमुख कोच हैं। मैकुलम ने ईसीबी के नए तीन साल के करार को स्वीकार किया है।मंगलवार को इस करार का विस्तार हुआ और वह 2027 वनडे विश्व कप तक टीम के कोच रहेंगे। हालांकि सफ़ेद गेंद क्रिकेट में उनका कार्यकाल आधिकारिक रूप से जनवरी 2025 में भारत दौरे शुरू होगा। तब तक मार्कस ट्रेस्कोथिक टीम के अंतरिम मुख्य कोच बने रहेंगे। उनकी पहली बड़ी चुनौती चैंपियंस ट्रॉफ़ी होगी।इससे पहले जुलाई में वनडे और टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड ने सीमित ओवर के प्रमुख कोच मैथ्यू मॉट को पद से हटा दिया था।इस पद के लिए रिकी पोंटिंग, इयोन मॉर्गन और एंडी फ़्लॉवर भी दावेदार थे। इससे पहले मई 2022 में मैकुलम जब टेस्ट टीम के कोच बने थे, तो उन्होंने वनडे और टी20 क्रिकेट की कोचिंग में अनिच्छा जताई थी।
मैकुलम ने इस अवसर पर कहा, "मैने टेस्ट टीम के साथ अपने समय को इन्जॉय किया और अब मैं सफ़ेद गेंद की चुनौती के लिए भी तैयार हूं। मैं जॉस और उनकी टीम के साथ एक मज़बूत टीम बनाने के लिए उत्साहित हूं। इंग्लैंड क्रिकेट में अपार प्रतिभा है और मैं उनको सहयोग करने की पूरी कोशिश करूंगा। मेरा लक्ष्य है कि ऐसा टीम माहौल बनाया जाए, जिससे हम उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना जारी रखें।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)