होम इजरायल को कुछ हथियार नहीं निर्यात करेगा यूके, लगाई आंशिक रोक

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 3, 2024 09:16 PM

इजरायल को कुछ हथियार नहीं निर्यात करेगा यूके, लगाई आंशिक रोक

इजरायल को कुछ हथियार नहीं निर्यात करेगा यूके, लगाई आंशिक रोक

इजरायल को कुछ हथियार नहीं निर्यात करेगा यूके, लगाई आंशिक रोक

यूके सरकार ने इजरायल के साथ हो रहे हथियारों के कुछ निर्यात लाइसेंस पर रोक लगा दी है। साथ में कहा गया है कि उस पर प्रतिबंध पूरी तरह से नहीं लगाया गया है, ये आंशिक है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक विदेश सचिव डेविड लैमी ने सोमवार को देश की संसद को इस विषय पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करीब 350 में से 30 हथियारों के निर्यात लाइसेंस पर रोक लगा दी गई है।

लैमी ने कहा कि हमारे आकलनों से स्पष्ट है कि यूके के हथियारों का इस्तेमाल अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का उल्लंघन करने के लिए किया जा सकता है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दो महीने के आकलन से गाजा में चल रहे संघर्ष में इजरायल के आचरण से चिंताएं उत्पन्न हुई हैं।

इजरायल नें यूके सरकार के इस कदम की निंदा की है। यूके की सरकार के इस कदम को हमास और ईरान के पक्ष में लिया गया फैसला करार दिया जिससे नकारात्मक संदेश का प्रचार होता है।

इजरायल के विदेश मंत्री काट्ज ने अपने एक बयान में यूके सरकार के इस कदम को इजरायल के लोगों के लिए बहुत ही निराशाजनक बताया। इसके अलावा उन्होंने गाजा में चल रहे इजरायल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष पर ब्रिटेन की सरकार के पिछले निर्णय पर भी निराशा जताई।

काट्ज ने कहा कि 'इजरायल कानून का पालन करने वाला देश है' और ब्रिटेन जैसे मित्र देश से उन्हें इजरायल के समर्थन की उम्मीद थी।

इसके बाद उन्होंने उम्मीद जताई कि 'इजरायल और ब्रिटेन के बीच गहरी दोस्ती', जो इजरायल के एक देश बनने के समय से चली आ रही है, वह आगे भी कायम रहेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)