होम भाजपा सांसद अरुण सागर ने लखनऊ मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विकास कार्यो पर की चर्चा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 30, 2024 09:44 PM

भाजपा सांसद अरुण सागर ने लखनऊ मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विकास कार्यो पर की चर्चा

भाजपा सांसद अरुण सागर ने लखनऊ मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विकास कार्यो पर की चर्चा

भाजपा सांसद अरुण सागर ने लखनऊ मे  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विकास कार्यो पर की चर्चा

शाहजहांपुर जिले में दोगुना गति से पकड़ेगी विकास कार्य की रफ्तार, अरुण सागर

योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए बजट की नही होने दी जाएगी कमी, अरुण सागर 

 लखनऊ :भाजपा सांसद अरुण सागर ने लखनऊ स्थित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान शाहजहांपुर जिले में विकास को गति देने और तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की। साथ ही भाजपा सांसद ने विद्युत विभाग से लेकर स्वास्थ्य विभाग और कई विभागों की योजनाओं में की जा रही लापरवाही से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने जल्द लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर जिले की जनता के उत्थान के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। सांसद ने सीएम योगी का आभार जताया है।
भाजपा सांसद अरुण अरुण सागर ने गुरूवार की शाम लखनऊ पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शाहजहांपुर जिले में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर जिले में सबसे ज्यादा विद्युत विभाग और स्वास्थ्य विभाग में प्रदेश और केंद्र सरकार चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही सामने की है। शहरी क्षेत्र से लेकर तमाम ग्रामीणों क्षेत्रों बिजली के तार जर्जर हालत में हैं। ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों से बार बार शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नही कराया जाता है। जर्जर तारों की चपेट में आने से लोगों की जान भी जा चुकी है। लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारी सरकारी नंबर तक नही उठाते हैं। जिससे विद्युत विभाग में सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं का लाभ गरीब जनता तक नही पहुंच पा रहा है। क्षमता से अधिक लोड होने के बाद भी विभाग की तरफ से ट्रांसफार्मर की संख्या नही बढ़ाई जा रही है। वहीं स्वास्थ विभाग में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी गरीब जनता तक पहुंचने में दिक्कते आ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि अस्पतालों में आने वाले मरीज को ठीक तरह से इलाज नही मिल पाता। अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को भोजन भी नही दिया जा रहा। जिससे गरीब जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा तमाम स्वास्थ विभाग में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ऐसे अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
शाहजहांपुर में जिले में विकास कार्यों को लेकर भी भाजपा सांसद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच चर्चा हुई है। भाजपा सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना, स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत एंबुलेंस, आप्रेशन कायाकल्प, संवय सहायता समूह, उद्यान विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को शाहजहांपुर में गति देने के लिए चर्चा हुई। सामूहिक विवाह योजना, पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत जनता के लिए चलाई योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर जिले में विकास कार्यों में कहीं भी कमी नही आने दी जाएगी। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। अगर इसमे कोई भी अधिकारी लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)