होम चंपई सोरेन ने थामा भाजपा का दामन, क्या झारखंड में मजबूत होगा भगवा दल?
चंपई सोरेन ने थामा भाजपा का दामन, क्या झारखंड में मजबूत होगा भगवा दल?
पूर्व सीएम चंपई सोरेन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए. आपको बता दें कि इससे पहले चंपई सोरेन ने अलग पार्टी बनाने का ऐलान किया था.
झामुमो में शिबू सोरेन के बाद चंपई सोरेन सबसे वरिष्ठ आदिवासी नेता थे. उनका कद इतना बड़ा था कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को सीएम बनाया गया. उनका निर्वाचन क्षेत्र सरायकेला है और उन्हें कोल्हान का टाइगर भी कहा जाता है. ऐसे में चंपई सोरेन के आने से कोल्हान की उन 14 सीटों पर बीजेपी को मजबूती मिलेगी, जहां पिछली बार पार्टी का खाता नहीं खुला था.
गौरतलब है कि हाल ही में चंपई सोरेन ने झामुमो से बगावत कर दी थी. उन्होंने अपने पूर्व के बायो से जेएमएम का नाम हटा दिया. उन्होंने पार्टी और सीएम हेमंत सोरेन पर अपमान का आरोप लगाया. वह सीएम पद से हटाए जाने से नाराज थे. पार्टी से नाता तोड़ने से पहले भी चंपई सोरेन ने कहा था कि उनके पास तीन विकल्प हैं- पहला राजनीति से संन्यास ले लें, दूसरा अपना अलग संगठन खड़ा कर लें और तीसरा ऐसे में अगर कोई उनके साथ आएगा तो चला जाएगा. इसके साथ आगे इसके तहत चंपई सोरेन ने तीसरा विकल्प अपनाते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।