होम केंद्र के बाद राजस्थान ने भी हटाया बैन, आरएसएस के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 24, 2024 08:38 PM

केंद्र के बाद राजस्थान ने भी हटाया बैन, आरएसएस के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारी

केंद्र के बाद राजस्थान ने भी हटाया बैन, आरएसएस के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारी

केंद्र के बाद राजस्थान ने भी हटाया बैन, आरएसएस के कार्यक्रमों में शामिल हो सकेंगे सरकारी कर्मचारी

राजस्थान में अब सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने पर कोई रोक नहीं रही। शुक्रवार को राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने एक सर्कुलर जारी कर 52 साल पुरानी इस रोक को हटा लिया है।इस आदेश के बाद अब सरकारी कर्मचारी आरएसएस के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल हो सकेंगे।कार्मिक विभाग के सर्कुलर के अनुसार 1972 और 1981 के निर्देशों की समीक्षा करने के बाद आरएसएस का उल्लेख हटाने का फैसला किया गया है। जिन संगठनों की गतिविधियों में शामिल होने से पहले रोक थी, उस सूची से आरएसएस का नाम हटा लिया गया है।पहले सरकारी कर्मचारियों के आरएसएस की शाखाओं और अन्य किसी भी कार्यक्रम में जाने पर पूरी तरह से रोक थी। यहां तक की सरकारी कर्मचारी अवकाश लेकर भी आरएसएस के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सकता था। हाल में केंद्र सरकार ने पहले इस रोक को हटाया था। इसके बाद बीजेपी शासित राज्यों में भी इसे हटाया जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)