होम भाजपा को तेजस्वी की सीधी चुनौती, कहा- मेरा भ्रष्टाचार बता दे कोई; सीएम नीतीश के बारे में यह बातें कहीं

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Aug 24, 2024 08:19 PM

भाजपा को तेजस्वी की सीधी चुनौती, कहा- मेरा भ्रष्टाचार बता दे कोई; सीएम नीतीश के बारे में यह बातें कहीं

भाजपा को तेजस्वी की सीधी चुनौती, कहा- मेरा भ्रष्टाचार बता दे कोई; सीएम नीतीश के बारे में यह बातें कहीं

भाजपा को तेजस्वी की सीधी चुनौती, कहा- मेरा भ्रष्टाचार बता दे कोई; सीएम नीतीश के बारे में यह बातें कहीं

भ्रष्टाचार पर बिहार में सियासत शुरू हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने 18 महीना उप मुख्यमंत्री रहे हमने किस चीज का भ्रष्टाचार किया वह लोग बताएं ना।

17 साल से बैठे हो आपलोगों को पता नहीं है कि हमने क्या भ्रष्टाचार किया है? पहले यह तो बता दें। जो अपराधी है, जो भ्रष्टाचारी है, उनको यह लोगों के संरक्षण देते हैं। बता दें कि दिलीप जायसवाल ने कहा है कि मंदिर में आकर तेजस्वी यादव कसम खाएं कि हमने भ्रष्टाचार नहीं किया है। इसके बाद पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से यह सवाल किया तो उन्होंने भाजपा को सीधी चुनौती दी और पूछा कि आप बता दो मेरा कब और क्या भ्रष्टाचार किया।

इन मंत्रियों को सुरक्षा क्यों नहीं दिया गया
पटना में तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में चुनिंदा मंत्री है उनका सुरक्षा बढ़ाया जा रहा है। मंत्री सरवन कुमार को सुरक्षा क्यों नहीं दिया गया? मंत्री रत्नेश सदा को सुरक्षा क्यों नहीं दिया गया? मंत्री जमा खान को सुरक्षा क्यों नहीं दिया गया? तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरीके से मंत्रियों को सुरक्षा दी जा रही है इसे साबित हो गया है कि मंत्री भी बिहार में सुरक्षित नहीं है और इससे साबित हो गया है कि कानून व्यवस्था खराब है।जो भाजपा के सामने झुकेगा उसे जी प्लस सुरक्षा मिलेगा, उसे मंत्री बना दिया जाएगा उसे आयोग का अध्यक्ष बना दिया जाएगा। उसे मलाईदार जगह पर भेज दिया जाएगा। उसे गवर्नर बना दिया जाएगा। जो नहीं झुकेगा उसे पर कार्रवाई की जाएगी

सीएम नीतीश कुमार से अब बिहार नहीं चल रहा है
तेजस्वी यादव ने कहा कि जो आंकड़े सामने आए हैं, उसमें बेरोजगारी में नंबर वन है। महंगाई में नंबर वन है। भ्रष्टाचार में नंबर वन है। यह आंकड़े हमारे नहीं है। महंगाई है बेरोजगारी है। अपराध में बिहार नंबर वन है। 17 साल से डबल इंजन की सरकार है। अब नकारात्मक चीज जिससे जनता को मुक्ति चाहिए। कोई कुछ भी कहता रहे लेकिन आंकड़ों को नहीं झूठ लाया जा सकता। सीएम नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया। उनसे अब बिहार नहीं चल रहा है। वह थके मुख्यमंत्री हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)