होम तेजस्वी यादव ने पूछा- आखिर कब तक सीएम नीतीश दूसरों के ऊपर दोष मढ़कर जिम्मेदारी से भागते रहेंगे?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 24, 2024 08:30 PM

तेजस्वी यादव ने पूछा- आखिर कब तक सीएम नीतीश दूसरों के ऊपर दोष मढ़कर जिम्मेदारी से भागते रहेंगे?

तेजस्वी यादव ने पूछा- आखिर कब तक सीएम नीतीश दूसरों के ऊपर दोष मढ़कर जिम्मेदारी से भागते रहेंगे?

तेजस्वी यादव ने पूछा- आखिर कब तक सीएम नीतीश दूसरों के ऊपर दोष मढ़कर जिम्मेदारी से भागते रहेंगे?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 15 साल से अधिक बिहार में भाजपा और एनडीए की सरकार है। 10 वर्षों से केंद्र में इनकी डबल इंजन सरकार है।

हमारे बीच के 17 महीनों के सेवाकाल में ही नौकरी-रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में रिकॉर्डतोड़ नियुक्तियां एवं अप्रत्याशित विकास कार्य हुए। लगभग दो दशक बाद भी आख़िर और कब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व भाजपा दूसरों के ऊपर दोष मढ़ अपनी जिम्मेदारी से भागते रहेंगे।

महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अपराध के जिम्मेदार कौन है?
तेजस्वी यादव ने कहा कि आखिर देश में सबसे अधिक बिहार में व्याप्त इस रिकॉर्डतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अपराध के जिम्मेदार कौन है? आख़िर कब तक नीतीश कुमार अपनी सत्तालोलुप्ता, स्वार्थपूर्ति व अनैतिक असैद्धांतिक पलटा-पलटी का शिकार बिहार को बनाते रहेंगे।

गरीबी उन्मूलन में सबसे नीचे बिहार है
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया। इसमें बिहार को उन्होंने सबसे नीचे और सबसे कम बताया। नीति आयोग के सत्तत विकास सूचकांक में सबसे नीचे बिहार है। गरीबी उन्मूलन में सबसे नीचे बिहार है। आमदनी में देश भर में सबसे कम बिहार में है। शून्य भुखमरी में सबसे नीचे बिहार है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लैंगिक समानता में सबसे पीछे बिहार है।

तेजस्वी ने कहा- इन चीजों में टॉप पर है बिहार

  • महंगाई के मामले में देश भर में बिहार सबसे टॉप पर है।
  • देश में सबसे अधिक गरीबी बिहार में है।
  • देश में सबसे अधिक बेरोजगारी बिहार में है।
  • देश में सबसे ज्यादा अपराध बिहार में है।
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)