होम सी.एम.एस. में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य उत्सव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 24, 2024 06:47 PM

सी.एम.एस. में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य उत्सव

सी.एम.एस. में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य उत्सव

सी.एम.एस. में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य उत्सव

लखनऊ, 24 अगस्त 2024। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अशर्फ़ाबाद शाखा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व अत्यंत ही उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों ने न केवल इस त्यौहार के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को प्रकट किया, बल्कि छात्रों और उनकी माताओं की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा की गई भावपूर्ण प्रार्थना से हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक उर्जा से भर दिया। इसके बाद प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों ने मधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी तो कक्षा 1 के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर आधारित एक आकर्षक नाटिका का मंचन किया, जिसमें करुणा, प्रेम और बुराई पर अच्छाई की जीत जैसे शाश्वत मूल्यों को दर्शाया गया। इस नाटिका को और भी जीवंत बनाने के लिए छात्रों ने कृष्ण लीला पर आधारित एक नृत्य भी प्रस्तुत किया, जिसमें वे रंग-बिरंगे परिधानों में सजे हुए थे।इस उत्सव को और भी विशेष बनाने के लिए छात्रों की माताओं के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर का विशेष आकर्षण ’दही हांडी’ का आयोजन रहा, जिसमें जूनियर सेक्शन के छात्रों ने पारंपरिक उत्साह के साथ अपनी फुर्ती और टीम भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा चेकर ने छात्रों की मेहनत और समर्पण के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया और माताओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह उत्सव अद्वितीय और अविस्मरणीय बन गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)