होम कलात्मक प्रतिभा व वैज्ञानिक सोच का अभूतपूर्व नजारा दिखा कोफास-2024 में

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 24, 2024 06:44 PM

कलात्मक प्रतिभा व वैज्ञानिक सोच का अभूतपूर्व नजारा दिखा कोफास-2024 में

कलात्मक प्रतिभा व वैज्ञानिक सोच का अभूतपूर्व नजारा दिखा कोफास-2024 में

कलात्मक प्रतिभा व वैज्ञानिक सोच का अभूतपूर्व  नजारा दिखा कोफास-2024 में

लखनऊ, 24 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर ओलम्पियाड ‘कोफास-2024’ के दूसरे दिन आज थाईलैण्ड, श्रीलंका, नेपाल एवं देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे 500 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न रोचक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में न सिर्फ अपने ज्ञान-विज्ञान का लोहा मनवाया अपितु एक-दूसरे के साथ अपने विचारों को भी साझा करते हुए विभिन्न देशों की संस्कृति व सभ्यता से भी रूबरू हुए। इस अन्तर्राष्ट्रीय कम्प्यूटर ओलम्पियाड के दूसरे दिन आज देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने कोलेसियम (ड्रामा), क्रिएटर्स (फ्लायर डिजाइनिंग), सिंथवेव (समूह गायन), साफ्टेक (गेम डिजाइनिंग) एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में अपने ज्ञान का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर दर्शकों के साथ ही साथ निर्णायकों को भी आश्चर्यचकित कर दिया।

            प्रतियोगिताओं का सिलसिला आज सर्वप्रथम जूनियर वर्ग की कोलेसियम (ड्रामा) प्रतियोगिता से हुआ। यह प्रतियोगिता ‘इण्टरटेनमेन्ट टेक्नोलॉजी’ थीम पर आधारित रही, इस प्रतियोगिता में देश-विदेश की 25 छात्र टीमों ने प्रतिभाग किया। क्रिएटर्स (फ्लायर डिजाइनिंग) प्रतियोगिता भी आज के प्रमुख आकर्षणों में एक थी। ‘स्पोर्टस टेक्नोलॉजी’ थीम पर आधारित सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्रों ने ‘टेक ऑन द फील्ड’ विषय पर कम्प्यूटर पर एक से बढ़कर एक शानदार फ्लायर बनाकर कम्प्यूटर कौशल व रचनात्मक सोच का आलोक बिखेरा।अपरान्हः सत्र में आयोजित सिंथवेव (समूह गायन) प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का जलवा बिखेरा।इसके अलावा, सायंकालीन सत्र में यूफोरिया (साँस्कृतिक कार्यक्रम) का भव्य आयोजन सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ, जिसमें देश-विदेश की प्रतिभागी टीमों ने अपने-अपने देश के लोकनृत्यों व लोकगीतों की इन्द्रधनुषी छटा का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)