होम शहरी मलिन बस्तियों में सुविधाएं देने के लिए होगा सर्वे, जानिए योगी सरकार का प्लान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2024 08:17 PM

शहरी मलिन बस्तियों में सुविधाएं देने के लिए होगा सर्वे, जानिए योगी सरकार का प्लान

शहरी मलिन बस्तियों में सुविधाएं देने के लिए होगा सर्वे, जानिए योगी सरकार का प्लान

शहरी मलिन बस्तियों में सुविधाएं देने के लिए होगा सर्वे, जानिए योगी सरकार का प्लान

शहरी मलिन बस्तियों में रहने वालों को सुविधाएं देने के लिए सर्वे कराया जाएगा। उच्च स्तर पर इसको लेकर सहमति बन चुकी है। इस संबंध में नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) द्वारा जल्द ही जिलों को निर्देश भेजा जाएगा।वर्ष 2003-04 के सर्वे के मुताबिक प्रदेश के शहरों में स्थित मलिन बस्तियों में रहने वालों की संख्या 119.98 लाख बताई गई है।राज्य सरकार मलिन बस्तियों में रहने वालों के जीवन स्तर में सुधार लाना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में पिछले दिनों मलिन बस्तियों में रहने वालों को सुविधाएं देने को लेकर बैठक हुई थी। इसमें कहा गया था कि इसमें रहने वालों के जीवन स्तर में सुधार लाया जाए। पुरानी सूची के आधार पर मलिन बस्तियों का सत्यापन कराया जाएगा। इसमें यह देखा जाएगा कि कितनी बस्तियां इसके दायरे में आ रही हैं और कितनी अवैध हैं। इसके आधार पर ही योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। स्थिति यह है कि शहरों में अवैध रूप से बस्तियों को बसाने का धंधा चला रहा है। इसीलिए यह तय किया गया है कि सर्वे कराते हुए यह पता करा लिया जाए कि कितनी बस्तियां सही में मलिन हैं।
सुविधाएं होंगी बेहतर
मलिन बस्तियों में रहने वालों को स्वस्थाने पुनर्वास योजना के तहत वहीं पर पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। इसके साथ ही सीसी या टाइल्स सड़क के साथ ही नाली का निर्माण कराया जाएगा। मलिन बस्ती में रहने वालों के लिए इलाज की व्यवस्था भी कराई जाएगी। जरूरत के आधार पर यहां रहने वालों के इलाज की व्यवस्था भी कराई जाएगी, जिससे बीमारी न होने पाए। सर्वे के दौरान यह भी देखा जाएगा कि इनमें रहने वाले कितने लोगों को अब तक प्रधानमंत्री योजना में आवास का लाभ मिल चुका है, जिससे दोबारा लाभ किसी को न मिल जाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)