होम यूपी उपचुनाव: करहल किसी का गढ़ नहीं...डिप्टी सीएम ने प्रचंड़ मतों से जीतने का किया दावा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2024 08:00 PM

यूपी उपचुनाव: करहल किसी का गढ़ नहीं...डिप्टी सीएम ने प्रचंड़ मतों से जीतने का किया दावा

यूपी उपचुनाव: करहल किसी का गढ़ नहीं...डिप्टी सीएम ने प्रचंड़ मतों से जीतने का किया दावा

यूपी उपचुनाव: करहल किसी का गढ़ नहीं...डिप्टी सीएम ने प्रचंड़ मतों से जीतने का किया दावा

विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों से जुड़ी संगठन की बैठक में भाग लेने मैनपुरी आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दावा किया कि जो लोग करहल को अपना गढ़ बताते हैं उन लोगों को यहां की जनता इस बार जरूर बता देगी कि करहल किसी का गढ़ नहीं है।करहल सिर्फ जनता का गढ़ है। भाजपा उपचुनाव बड़े अंतर से जीतेगी। उन्होंने मंडलवार कार्यकर्ताओं से संवाद किया और पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों से अलग-अलग बैठक की। प्रत्याशी के सवाल पर एक बार फिर पर्दा ही पड़ा रहा।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि करहल विधानसभा से पहले लोकसभा के चुनाव हुए। जनता के बीच झूठा प्रचार किया गया लेकिन अब जनता सारी बातें समझ चुकी हैं। प्रदेश की सभी दस सीटों के उपचुनाव को भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता करहल विधानसभा सीट को जीतने के लिए अभी से ही जुट जाएं। सरकार की योजनाएं लोगों को बताएं। 2017 से पहले प्रदेश में जो गुंडाराज, भ्रष्टाचार पैदा हो गया था, उसे भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। बैठक में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर सिंह, संतोष सिंह, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने भी विचार रखे।
इस मौके पर ये रहे मौजूद
इस मौके पर राज्यमंत्री अजीत पाल, जिला प्रभारी अनिल चौधरी, पैक्सपेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, शिवदत्त भदौरिया, प्रदीप चौहान, ममता राजपूत, अरविंद तोमर, अनुजेश प्रताप सिंह, आशीष तिवारी, संजीव यादव, योगेंद्र गुप्ता, मिमांशु गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह, विशाल वाल्मीकि, भूपेंद्र यादव, सौरभ दुबे, राहुल राठौर, करनपाल सिंह, अनूप मिश्रा, कविता राठौर, गौरव यादव, विश्वमोहन राजपूत और गौरव शाक्य समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)