होम पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बेटी संघमित्रा से जुड़े वैवाहिक विवाद का मामला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 9, 2024 08:36 PM

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बेटी संघमित्रा से जुड़े वैवाहिक विवाद का मामला

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बेटी संघमित्रा से जुड़े वैवाहिक विवाद का मामला

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बेटी संघमित्रा से जुड़े वैवाहिक विवाद का मामला

पूर्व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को बेटी संघमित्रा से जुड़े वैवाहिक विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर नोटिस भी जारी कर दिया है।दरअसल, स्वामी प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट से अपने खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने की अपील की थी। स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कथित रूप से अपनी बेटी संघमित्रा के बिना तलाक दूसरी शादी कराने, मारपीट व गालीगलौज के साथ जानमाल की धमकी व साजिश रचने का आरोप है।आपको बता दें कि अदालत में दाखिल किए गए परिवाद दीपक कुमार और संघमित्रा 2016 से साथ रह रहे थे। कहा गया कि संघमित्रा और उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया था कि संघमित्रा की पूर्व शादी से तलाक़ हो गया है। इस पर तीन जनवरी 2019 को संघमित्रा से उसके घर पर परिवादी ने शादी कर ली।संघमित्रा ने 2019 के चुनाव में शपथपत्र देकर खुद को अविवाहित बताया। इसके बाद वादी को पता चला कि संघमित्रा का मई 2021 में तलाक हुआ था। आगे कहा गया कि जब वादी ने वर्ष 2021 में विधि विधान से विवाह करने के लिए कहा तो आरोपी स्वामी प्रसाद मौर्य ने वादी के ऊपर कई बार विभिन्न स्थानों पर अन्य आरोपितों से जानलेवा हमला कराया। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)