होम लगातार हार रही मायावती की बसपा को मिली संजीवनी, यूपी में भाजपा-सपा को हराकर जीता ये उपचुनाव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 9, 2024 08:24 PM

लगातार हार रही मायावती की बसपा को मिली संजीवनी, यूपी में भाजपा-सपा को हराकर जीता ये उपचुनाव

लगातार हार रही मायावती की बसपा को मिली संजीवनी, यूपी में भाजपा-सपा को हराकर जीता ये उपचुनाव

लगातार हार रही मायावती की बसपा को मिली संजीवनी, यूपी में भाजपा-सपा को हराकर जीता ये उपचुनाव

विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनावों तक लगातार हार रही मायावती की बहुजन समाज पार्टी को यूपी में जीत वाली संजीवनी मिली है। बसपा ने यूपी के अंबेडकर नगर की कटेहरी प्रथम जिला पंचायत की सीट पर हुए उपचुनाव को जीत लिया है।यहां बसपा ने न सिर्फ समाजवादी पार्टी को हराया बल्कि भाजपा की तो जमानत तक जब्त हो गई है। अंबेकरनगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। बसपा वैसे तो उपचुनावों से दूर रहती है लेकिन इस बार यूपी की सभी दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी उतारने की भी पहले ही घोषणा कर दी है।कटेहरी प्रथम वार्ड नंबर 18 जिला पंचायत सदस्य की सीट पर बसपा की धमाकेदार और एकतरफा जीत हुई है। यहां बसपा समर्थित दीप लता उर्फ डिंपल गौतम ने 3806 वोटों से सपा समर्थित प्रत्याशी को हराया है। डिंपल गौतम बसपा के जिला प्रभारी अरविंद गौतम की पत्नी हैं। जिला पंचायत की इस रिक्त सीट पर मंगलवार को मतदान हुआ था।ब्लाक टांडा और कटेहरी में 70 बूथ पर मतदान हुआ था। 44 बूथ की कटेहरी और 26 बूथ के मतों की गिनती टांडा में हुई। इसमें बसपा की डिंपल गौतम को 8365 मत मिले। सपा की कांती देवी 4559 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। भाजपा की सावित्री देवी चार अंकों में भी नहीं पहुंच सकी हैं।कटेहरी विधानसभा के उपचुनाव के ठीक पहले जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में बसपा की जीत ने कई संकेत दे दिए हैं। सपा को जहां करारा झटका लगा है, वहीं भाजपा जो कटेहरी विधानसभा के उपचुनाव को जीतने की तैयारी में अभी से जुटी हुई है को चुनाव जीतने की रणनीति को बदलने पर मजबूर कर सकती है।यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। पश्चिमी यूपी से लेकर पूरब तक अलग अलग हिस्सों में होने वाले चुनाव प्रदेश की नब्ज भी बताएंगे। यही कारण है कि भाजपा-सपा के साथ ही बसपा ने भी इस बार दमदार दावेदारी पेश करने की तैयारी कर ली है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि बसपा के जोर लगाने से सपा या भाजपा किसे नुकसान होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)