होम हाथ में तख्ती लेकर थाने पहुंचे 50 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर, राशन की दुकान की तरह लगाई लाइन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 9, 2024 08:13 PM

हाथ में तख्ती लेकर थाने पहुंचे 50 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर, राशन की दुकान की तरह लगाई लाइन

हाथ में तख्ती लेकर थाने पहुंचे 50 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर, राशन की दुकान की तरह लगाई लाइन

हाथ में तख्ती लेकर थाने पहुंचे 50 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर, राशन की दुकान की तरह लगाई लाइन

यूपी में योगी सरकार बनने के बाद अपराधियों में पुलिस और कानून-व्यवस्था का डर साफ दिखने लगा है। पुलिस की एनकाउंटर कार्रवाई के बाद से हिस्ट्रीशीरों ने अपराध और अपराधियों से दूरी बनानी शुरू कर दी है।

हिस्ट्रीशीटर अब अपनी जान की भीख मांगने के लिए हाथ में तख्ती लटकाकर थाने पहुंच रहे हैं। हालांकि ऐसे नजारे पहले भी देखे जा चुके हैं, लेकिन यूपी के हरदोई जिले के अतरौली थाने में एक ऐसा नजारा दिखाई दिया जिसमें एक या दो नहीं बल्कि 50 से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर एक साथ थाने पहुंच गए। सभी के हाथ में तख्ती थी, जिसमें अपराध से दूर रहने का संकल्प लिखा था। हिस्ट्रीशीटरों ने थाने में ही लाइन लगाई। लाइन देखकर ऐसा लग रहा था कि कोटे की दुकान पर लोग रोशन लेने के लिए आए हों। इसके बाद थाने में लाइन लगाकर खड़े सभी हिस्ट्रीशीटरों को इंस्पेक्टर डीके सिंह ने क्राइम से दूर रहने की चेतावनी भी दी।

अतरौली थाने के इंस्पेक्टर डीके सिंह ने कहा कि यदि अपना और अपने परिवार का भविष्य संवारना चाहते हो तो क्राइम का रास्ता पूरी तरह छोड़ कर विकास के मार्ग को अपनाओ। जिससे आप और आपके परिवार की उन्नति हो सके। यदि किसी प्रकार का अपराध किया तो यह पक्का मान लो अपराधियों की खैर नहीं है।

अपराध करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी अब छुट्टा नहीं घूम सकते। उनका स्थान सिर्फ जेल है। इंस्पेक्टर ने सभी से एक-एक करके उनकी कार्यप्रणाली का जायजा लिया और सभी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला। हिस्ट्रीशीटरों ने कहा कि अब हम क्राइम से बिल्कुल दूर रहेंगे। यदि क्षेत्र में कहीं भी खुराफात हो रही होगी, तो इसकी पुलिस को सूचना देकर अपराध रोकने में पुलिस का सहयोग करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)