होम सीएम योगी के बयान पर बोले अयोध्या सांसद, सच्चाई का पता लगाकर करें कार्रवाई, अखिलेश की मांग भी दोहराई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 3, 2024 11:08 PM

सीएम योगी के बयान पर बोले अयोध्या सांसद, सच्चाई का पता लगाकर करें कार्रवाई, अखिलेश की मांग भी दोहराई

सीएम योगी के बयान पर बोले अयोध्या सांसद, सच्चाई का पता लगाकर करें कार्रवाई, अखिलेश की मांग भी दोहराई

सीएम योगी के बयान पर बोले अयोध्या सांसद, सच्चाई का पता लगाकर करें कार्रवाई, अखिलेश की मांग भी दोहराई

अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप के मामले में सियासी तेज हो चली है। दो दिन पहले विधानसभा में सीएम योगी ने अयोध्या रेप केस के आरोपी मोइन खान को सपा सांसद की टीम का सदस्य बताया तो अयोध्या सांसद अवधेश सिंह ने भी जवाब दिया।

उन्होंने कहा, सच्चाई का पता लगाकर दोषियों पर कार्रवाई करें। साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टीएनए टेस्ट वाली मांग को दोहराया। नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान पर अयोध्या सांसद अवेधश सिंह ने कहा, जहां तक ​​इस घटना का सवाल है, यह बहुत ही दर्दनाक और शर्मनाक है।

इस घटना में शामिल सभी लोगों की जांच होनी चाहिए, सच्चाई का पता लगाया जाना चाहिए और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ पूरी सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए...और जहां तक ​​पीड़िता का सवाल है, हमारी पार्टी पूरी तरह से पीड़िता के साथ खड़ी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय जनता पार्टी इस पर राजनीति कर रही है। मैं ऐसे लोगों से विनम्र निवेदन करता हूं कि यह राजनीति का समय नहीं है...निर्दोषों को फंसाया नहीं जाना चाहिए और डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, पीड़िता की आर्थिक मदद भी की जानी चाहिए। मैंने कभी किसी ऐसे व्यक्ति को अपने पास नहीं आने दिया जिसका अपराध से थोड़ा भी संबंध हो। मैंने उनसे कभी किसी तरह की मदद नहीं ली। जहां तक आरोपी के साथ फोटो की बात है, लाखों लोग हमारे साथ फोटो खिंचवाते हैं, सेल्फी लेते हैं...भाजपा को इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)