होम विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्या है बसपा की तैयारी? 11 अगस्त को रणनीति बताएंगी मायावती

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 3, 2024 11:00 PM

विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्या है बसपा की तैयारी? 11 अगस्त को रणनीति बताएंगी मायावती

विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्या है बसपा की तैयारी? 11 अगस्त को रणनीति बताएंगी मायावती

विधानसभा उपचुनाव को लेकर क्या है बसपा की तैयारी? 11 अगस्त को रणनीति बताएंगी मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ लौट आई हैं। वह इन दिनों जोनवार पदाधिकारियों से फीड बैक ले रही हैं। इसके बाद वह 11 अगस्त को प्रदेश पदाधिकारी, मुख्य जोन इंचार्ज व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी।इसमें विधानसभा उप चुनाव की तैयारियों पर मंथन करने के साथ ही रणनीति का खुलासा करेंगी। इसके साथ ही उप चुनाव वाली सीटों के लिए प्रभारी बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। फूलपुर विधानसभा सीट का प्रभारी शिवबरन पासी को बनाया गया है।बसपा सुप्रीमो ने जोनल इंचार्जों से विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए उम्मीदवारों का पैनल मांगा था। सीटवार उम्मीदवारों का पैनल बसपा मुख्यालय में जमा कर दिया गया है। मिल्कीपुर, करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर सीट पर विधानसभा उपचुनाव होना है। बसपा इस बार उप चुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी। विधानसभा में बसपा का मात्र एक ही सदस्य है। मायावती इसीलिए उप चुनाव मजबूती के साथ लड़कर सदस्य संख्या बढ़ाना चाहती हैं।

मायावती ने विधानसभा उप चुनाव से पहले बूथवार कमेटियों का गठन करने का निर्देश भी दिया है, जिससे जातीय समीकरण के आधार पर मतदताओं को जोड़ा जा सके। बसपा सुप्रीमो दिल्ली से लौटने के बाद जोनवार इसकी समीक्षा कर रही हैं। इसमें यह देख रही हैं कि किस बूथ पर कितने सदस्यों को अब तक जोड़ा जा चुका है। इसकी विस्तृत समीक्षा 11 अगस्त को करेंगी और विधानसभा उप चुनाव के लिए दिशा-निर्देश देंगी। इस बैठक में मायावती के साथ उनके भतीजे आकाश आनंद के साथ ही उनके भाई आनंद कुमार भी रहेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)