होम ‘नासा’ के अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन हेतु शुभांशु शुक्ला का चयन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 3, 2024 08:04 PM

‘नासा’ के अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन हेतु शुभांशु शुक्ला का चयन

‘नासा’ के अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन हेतु शुभांशु शुक्ला का चयन

‘नासा’ के अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन हेतु शुभांशु शुक्ला का चयन

लखनऊ, 3 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के छात्र शुभांशु शुक्ला ने एक बार फिर अपनी असाधारण उपलब्धि से लखनऊ के गौरव में चार-चांद लगाये हैं और ‘नासा’ के अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले भारतीय नागरिक के तौर पर पूरे देश को गर्व से भर दिया है। विदित हो कि भारत-अमेरिकी स्पेस मिशन हेतु शुभांशु को मुख्य पायलट के तौर पर चयनित किया गया है, जिसकी घोषणा अभी हाल ही में ‘इसरो’ द्वारा की गई। इससे पहले शुभांशु को गगनयान मिशन हेतु भी चयनित किया जा चुका है।सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. छात्र की अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही 29 मई को शुभांशु सी.एम.एस. अलीगंज प्रथम कैम्पस में पधारे थे, इसी विद्यालय परिसर में शुभांशु ने एक छात्र के रूप में अपने भावी जीवन के सपनों को संजोया था। प्रो. किंगडन ने कहा कि अपनी आश्चर्यजनक उपलब्धि से शुभांशु ने न केवल अपने स्कूल को गौरवान्वित किया है अपितु विश्व पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। प्रो. किंगडन ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

      शुभांशु को इसरो और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के संयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना गया है। इस प्रकार, शुभांशु ने भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री के तौर पर देश का नाम रोशन किया है। अन्तरिक्ष यात्री के तौर पर शुभांशु की ट्रेनिंग इसी सप्ताह शुरू हो रही है एवं जल्दी ही शुभांशु अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर रवाना होंगे, जहाँ व वैज्ञानिक अनुसंधान एवं प्रोद्योगिकी संबंधी प्रयोग करेंगे। शुभांशु की सम्पूर्ण प्राथमिक शिक्षा सी.एम.एस. से ही पूरी हुई है, जिसके उपरान्त 2006 में भारतीय वायु सेना में एक लड़ाकू पायलट के रूप में चयन हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुभांशु को ‘एस्ट्रोनॉट्स विंग्स’ सम्मान से नवाजा गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)