होम गोली नहीं मारेंगे तो क्या माला पहनाएंगे? एनकाउंटर पर सवाल का सीएम योगी ने ऐसे दिया जवाब

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 1, 2024 10:15 PM

गोली नहीं मारेंगे तो क्या माला पहनाएंगे? एनकाउंटर पर सवाल का सीएम योगी ने ऐसे दिया जवाब

गोली नहीं मारेंगे तो क्या माला पहनाएंगे? एनकाउंटर पर सवाल का सीएम योगी ने ऐसे दिया जवाब

गोली नहीं मारेंगे तो क्या माला पहनाएंगे? एनकाउंटर पर सवाल का सीएम योगी ने ऐसे दिया जवाब

यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे रौ में दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने समाजवादी पार्टी के एक-एक आरोपों का चुन-चुनकर जवाब दिया। सीएम योगी ने अयोध्या और हरदोई में हुई दो वारदातों का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी को अपराधियों की पार्टी करार दिया।

अखिलेश यादव के एनकाउंटर पर सवाल उठाने का भी इसी बहाने सीएम योगी ने जवाब दे दिया। योगी ने यहां तक कहा कि ऐसे लोगों को गोली नहीं मारेंगे तो क्या माला पहनाएंगे। सीएम योगी ने अयोध्या और हरदोई में हुई घटनाओं को गिनाते हुए सपा को निशाने पर लिया। यहां तक कहा कि यह लोग समाज के लिए सबसे बड़ा कलंक हैं। ऐसे लोगों को जब तक हटाएंगे नहीं तो यूपी की स्थिति ठीक करने में कठिनाई होगी।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में समाजवादी पार्टी का सदस्य मोइन खान 12 साल की बच्ची से रेप के मामले में पकड़ा गया है। यह अयोध्या के सांसद (अवधेश प्रसाद) की टीम का सदस्य भी है। अभी तक समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। अब यह सब क्या है। क्या कोई समाजवादी पार्टी भी न बोले। यह समाजवादी पार्टी का एक्टिव सदस्य है। आपके सांसद के साथ बैठ रहा है, खा रहा है। उनके साथ चल रहा है। अति पिछड़ी जाति से जुड़ी बच्ची के साथ घटिया हरकत में वह लिप्त है फिर भी उसे हल्केपन से लेने का काम होता है।

हरदोई में बुधवार को वकील की हत्या को भी सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी से जोड़ते हुए निशाना साधा। कहा कि कहा कि कल ही हरदोई में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। इसका आरोपी वीरेंद्र यादव समाजवादी पार्टी का पूर्व जिलाध्यक्ष है। इस आदमी पर सीआरपीसी और आईपीसी की कोई ऐसी धारा नहीं है जो इस पर नहीं लगी हो। इसके बाद भी आप इसे अपना जिलाध्यक्ष बनाते हो। वीरेंद्र यादव पर पिछले बीस साल में दर्ज हुए केस का ब्योरा भी सीएम योगी ने सदन में पेश किया।

कहा कि हत्या, गुंडा एक्ट समेत 28 अपराधों में इसके खिलाफ केस दर्ज हैं। इनमें कई केस समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान दर्ज किए गए हैं। इस प्रकार के अपराधियों को आप कहते हैं कि गोली मार रहे हैं। क्या ऐसे लोगों को माला पहनाएंगे। यह लोग समाज के लिए सबसे बड़ा कलंक हैं। इन लोगों को जब तक हटाएंगे नहीं यूपी की स्थिति ठीक करने में कठिनाई होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)