होम एनसीआर की तर्ज पर एससीआर के गठन का रास्ता साफ, विधेयक पास

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 1, 2024 09:20 PM

एनसीआर की तर्ज पर एससीआर के गठन का रास्ता साफ, विधेयक पास

एनसीआर की तर्ज पर एससीआर के गठन का रास्ता साफ, विधेयक पास

एनसीआर की तर्ज पर एससीआर के गठन का रास्ता साफ, विधेयक पास

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के गठन का रास्ता साफ हो गया है। लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली और बाराबंकी को मिलाते हुए एससीआर का गठन किया जाएगा।इसकी कुल आबादी 22941300 और दायरा 27826 वर्ग किलो मीटर होगा। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में पेश उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र और अन्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण विधेयक-2024 बुधवार को पास हो गया।

विधानसभा से विधेयक पास होने के साथ ही एससीआर के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एससीआर में कुल छह जिले होंगे। लखनऊ 2528, हरदोई 5986, सीतापुर 5743, उन्नाव 4558, रायबरेली 4609 और बाराबंकी जिले का 4402 वर्ग किलो मीटर दायरा इसमें शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री को बनाया गया है। इसमें संबंधित जिलों के डीएम को सदस्य बनाया गया है।

इसके साथ ही नौ सदस्य और होंगे। अपर मुख्य सचिव आवास, प्रमुख विभागों के प्रमुख सचिव या सचिव या पदेन सचिव सदस्य होंगे। मंडलायुक्त लखनऊ व अयोध्या सदस्य होंगे। प्रबंध निदेशक या उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन सदस्य होंगे। लखनऊ के मंडलायुक्त क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का सदस्य सचिव होगा। इसका मुख्यालय लखनऊ में होगा। राज्य राजधानी क्षेत्र में आने वाले जिलों में लखनऊ की जनसंख्या 4589838, हरदोई 4092845, सीतापुर 4483992, बाराबंकी 3108367, रायबरेली 3405559 और उन्नाव की जनसंख्या 3260699 है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)