होम 2027 में सफाचट; सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस से खटाखट एक लाख का हिसाब विधानसभा में मांगा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 1, 2024 09:46 PM

2027 में सफाचट; सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस से खटाखट एक लाख का हिसाब विधानसभा में मांगा

2027 में सफाचट; सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस से खटाखट एक लाख का हिसाब विधानसभा में मांगा

2027 में सफाचट; सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस से खटाखट एक लाख का हिसाब विधानसभा में मांगा

यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के दिए गए खटाखट-खटाखट वाले बयान की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि 2027 में खटाखट नहीं सफाचट होगा।पंचतंत्र की कहानी सुनाते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने मिलकर लोगों को भ्रमित किया था। कांग्रेस के एक-एक लाख बांड भराने की चर्चा करते हुए कहा कि इन लोगों से उसका हिसाब मांगिए। आखिर एक लाख का बांड कहां चला गया। एक लाख खाने वाले लोग कौन हैं।

सीएम योगी ने कहा कि यह लोग कहते हैं कि मोदी तीसरी बार आएंगे तो संविधान समाप्त कर देंगे। इनसे पूछिए कि संविधान का गला किसने घोटा था। मोदी तो दस साल से हैं। बाबा साहेब अंबेडकर का सम्मान पीएम मोदी ने जितना किया किसी ने नहीं किया। पंचतीर्थों का निर्माण किया। बाबा साहेब के जन्मस्थल मोह मध्यप्रदेश में भव्य स्मारक का निर्माण किया। उनसे जुड़े स्थलों यहां तक कि इंग्लैंड के मकानों को खरीदकर इंडिया हाउस के नाम से बाबा साहेब का स्मारक बनाया। बाबा साहेब ने जिस मकान में दिल्ली में रहे उसे स्मारक बनाया। मुंबई की भूमि को भी स्मारक बनाने का काम महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने किया।

सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर को हराने वाली कांग्रेस और जनता को गुमराह करने में सफल हो गई है। पंचतंत्र की कथा इसलिए ही मुझे याद आ गई है। आरक्षण समाप्त करने की बात कही गई। ओबीसी के समय जितनी नियुक्तियां हुईं, उनमें 27 फीसदी भी आरक्षण नहीं मिला है। हमारी सरकार में किसी भी पद पर एससी, एसटी और ओबीसी को 60 फीसदी से ज्यादा नौकरी दी गई है।

कहा कि पहले लेखपालों की नियुक्ति में वसूली होती थी। अब पांच लाख नियुक्तियां हुई हैं। अब यह युवा जहां भी जाएंगे एक ट्रांसपरेंसी दिखाई देगी। यह भी सुनिश्चित किया है कि किसी नौजवान के साथ धोखा नहीं होना चाहिए। अगर कोई धोखा करेगा तो पूरी निर्ममता से उसे जेल में ठूंसने का काम करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)