होम ‘इण्डिया आईएमसी-2024’ पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 30, 2024 07:17 PM

‘इण्डिया आईएमसी-2024’ पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

‘इण्डिया आईएमसी-2024’ पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

‘इण्डिया आईएमसी-2024’ पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न

लखनऊ, 30 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस द्वारा आयोजित ‘इण्डिया इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स कम्पटीशन (इण्डिया आईएमसी-2024)’ आज रंगारंग शिक्षात्मक साँस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पुरस्कार वितरण के साथ सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हो गया। जूनियर वर्ग में अमेरिका की छात्र टीम ने चैम्पियनशिप जीतकर अपने मेधात्व का परचम लहराया जबकि बुल्गारिया एवं ताईवान की टीम को क्रमशः प्रथम व द्वितीय रनर-अप का खिताब मिला। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में भी अमेरिका की छात्र टीम ने चैम्पियनशिप अर्जित की जबकि भारत की छात्र टीम रनर-अप रही। इससे पहले, मुख्य अतिथि, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत कुमार सिंह, डेप्युटी डायरेक्टर जनरल, यू.आई.डी.ए.आई., ने दीप प्रज्वलित कर समापन समारोह का उद्घाटन किया एवं विभिन्न देशों से पधारे विजयी प्रतिभागियों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर देश-विदेश से पधारे प्रतिभागी छात्रों, टीम लीडरों व गणित विशेषज्ञों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि विश्व के बाल गणितज्ञों को एक मंच पर एकत्रित करने का सी.एम.एस. का प्रयास अत्यन्त सराहनीय है।

      समापन समारोह में बोलते हुए सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरन्तर प्रगति की ओर अग्रसर रहे, जिससे आगे आने वाली चुनौतियाँ बाधक न बनकर मील का पत्थर बनें। उन्होंने छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र विजयी हैं क्योंकि सभी ने यहां आकर कुछ न कुछ नया सीखा है। इण्डिया आईएमसी-2024 की संयोजिका व सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त ने कहा कि सभी प्रतिभागी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस समारोह ने बच्चों के ज्ञानवर्धन के साथ ही उन्हें समाज व विश्व का संवेदनशील नागरिक बनाने में महती भूमिका निभाई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)