होम मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, वेल में नारेबाजी; कल पेश होगा अनुपूरक बजट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 29, 2024 08:30 PM

मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, वेल में नारेबाजी; कल पेश होगा अनुपूरक बजट

मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, वेल में नारेबाजी; कल पेश होगा अनुपूरक बजट

मॉनसून सत्र के पहले ही दिन हंगामा, वेल में नारेबाजी; कल पेश होगा अनुपूरक बजट

यूपी विधानसभा में मॉनसून सत्र के पहले ही दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी ने कानून-व्यवस्था, बाढ़, भ्रष्टाचार और बिजली की समस्या पर चर्चा की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। सपा सदस्य सदन की कार्यवाही शुरू होते ही वेल में उतर आए।उनके साथों में बेरोजगारों को रोजगार दो, भाजपा विफल है अपने कामों में जनता त्रस्त है बढ़े दामों जैसे नारे लिखी तख्तियां थीं। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा इन मुद्दों पर बाद में चर्चा कराए जाने की बात कहे जाने पर सपा सदस्य अपनी सीटों पर लौट आए।सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने अपने स्थान पर खड़े होकर कहा कि प्रदेश में बाढ़, कानून-व्यवस्था, विद्युत और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे हैं। इन पर चर्चा होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष के इतना कहते ही 11.05 मिनट पर समाजवादी पार्टी के सदस्य वेल में उतर आए। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस पर सपा सदस्यों को अपनी सीटों पर लौटने के लिए कहा लेकिन सपा सदस्यों ने अनसुनी कर दी। वे जोरदार नारेबाजी लगाते रहे और तख्तियों को दोनों हाथों से ऊपर उठाकर विरोध प्रदर्शन करते रहे।कुछ देर तक जब विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस आचरण पर सपा सदस्यों को हिदायत दी तो सभी सदस्यों की नारेबाजी धीमी पड़ गए। करीब तीन मिनट तक सदन के वेल में नारेबाजी करने के बाद सपा सदस्य शांत होकर अपनी सीटों पर लौट आए।

ये लगे नारे
वेल में सपा सदस्यों ने संविधान के विरोधी, सरकार चलाएं राम भरोसे जैसे नारे लगाए गए। साथ ही बेटियों पर घनघोर अत्याचार, प्रदेश में भाजपा सरकार, बेरोजगारों को रोजगार दो और भाजपा विफल से अपने कामों में, जनता त्रस्त है बढ़ते दामों से...। जैसी नारेबाजी की गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)