होम यूपी BJP में छिड़े घमासान पर केशव और भूपेन्‍द्र चौधरी ने तोड़ी चुप्‍पी; बोले-हमेशा बड़ा रहेगा संगठन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 29, 2024 08:24 PM

यूपी BJP में छिड़े घमासान पर केशव और भूपेन्‍द्र चौधरी ने तोड़ी चुप्‍पी; बोले-हमेशा बड़ा रहेगा संगठन

यूपी BJP में छिड़े घमासान पर केशव और भूपेन्‍द्र चौधरी ने तोड़ी चुप्‍पी; बोले-हमेशा बड़ा रहेगा संगठन

यूपी BJP में छिड़े घमासान पर केशव और भूपेन्‍द्र चौधरी ने तोड़ी चुप्‍पी; बोले-हमेशा बड़ा रहेगा संगठन

लोकसभा चुनाव-2024 में अनुकूल परिणाम नहीं आने के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा में चल रही खींचतान पर सोमवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने चुप्पी तोड़ी।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दोनों नेताओं ने कहा कि संगठन, सरकार से बड़ा है।

बता दें कि सोमवार को यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत हुई। इसके पहले भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। 27 जुलाई को दिल्ली में हाईकमान के साथ हुई बैठक के बाद सोमवार को यूपी भाजपा की आंतरिक कलह खत्म होती नज़र आई। विधानसभा में सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम हंसते-मुस्कुराते साथ-साथ नज़र आए।

उधर, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने एबीपी न्यूज के सवालों का जवाब देते हुए पार्टी को परिवार की तरह बताया। उन्होंने कहा कि संगठन बड़ा है। संगठन के एजेंडे पर ही सरकारें चुनी जाती हैं लेकिन हमारे लिए गर्व की बात ये है कि सरकार हमारे एजेंडे को पूरा कर रही है। पूरी पार्टी, सरकार और हम सब लोग मिलकर 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। अधिकारियों की मनमानी को लेकर कुछ पार्टी नेताओं की शिकायत के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह हमारे परिवार का विषय है। हम परिवार में मिलकर, बैठकर और बातचीत करके पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

वहीं डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने एक-एक सवाल के जवाब में एक-एक बात कही। यूपी विधानसभा मॉनसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ एक ही कार में विधानसभा से निकलते समय एबीपी न्यूज ने उनसे बात की। कैमरे के सामने आते ही उन्होंने कहा, 'भारत माता की जय है।' इसके बाद एक-एक सवाल का एक-एक लाइन में जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में सब अच्छा है। सब ठीक चल रहा है। संगठन हमेशा बड़ा रहेगा। कार्यकर्ता भी बड़ा रहेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)