होम योगी के आने से पहले निकले दोनों डिप्टी सीएम, केशव मौर्य बोले- 2014 और 2017 में बिना सरकार जीते

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 29, 2024 08:19 PM

योगी के आने से पहले निकले दोनों डिप्टी सीएम, केशव मौर्य बोले- 2014 और 2017 में बिना सरकार जीते

योगी के आने से पहले निकले दोनों डिप्टी सीएम, केशव मौर्य बोले- 2014 और 2017 में बिना सरकार जीते

योगी के आने से पहले निकले दोनों डिप्टी सीएम, केशव मौर्य बोले- 2014 और 2017 में बिना सरकार जीते

यूपी भाजपा में चल रही कलह सोमवार की सुबह एकजुटता में बदली-बदली दिखी। लेकिन कुछ घंटे बाद ओबीसी मोर्चा की बैठक में नजारा बदला बदला दिखाई दिया। सीएम योगी के आने से पहले ही दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य बैठक से निकल गए।यही नहीं, बैठक के दौरान केशव मौर्य ने ऐसी बातें कहीं जिनका मायने निकालने की कोशिश हो रही है। सरकार से बड़ा संगठन बोलकर पार्टी में उथल पुथल मचाने वाले केशव मौर्य ने भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में कहा कि पार्टी ही चुनाव लड़ती है और पार्टी ही चुनाव जीतती है। सरकार के बल पर चुनाव नहीं जीते जाते। 2014 और 2017 में यूपी में सरकार नहीं थी, मगर भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती। इस बार सरकार थी तो थोड़ा ज्यादा आत्मविश्वास में आ गए।

इससे पहले सोमवार की सुबह विधानमंडल दल की बैठक में अंतर्कलह खत्म होती नजर आई थी। सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी नजर आए थे। इस दौरान केशव ने कहा कि यूपी में सब अच्छा है। सब ठीक चल रहा है। संगठन हमेशा बड़ा रहेगा। कार्यकर्ता भी बड़ा रहेगा। यहां से ओबीसी मोर्चा की बैठक में केशव प्रसाद समय से पहले पहुंच गए। जल्दी आने का कारण उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही जल्दी खत्म होना बताया। लेकिन सीएम योगी के आने का इंतजार उन्होंने नहीं किया और अपने बातें रखने के बाद योगी के आने से पहले से चले गए।

बैठक में केशव ने जो बातें कहीं उसके अर्थ अब निकालने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि 2014 और 2017 में जब सरकार नहीं थी, तब भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती थी। केशव ने कहा कि ओबीसी मोर्चा की ताकत से ही हम लोग 2027 जीतेंगे। पार्टी नेताओं से कहा कि इसकी तैयारी अभी से कर दीजिए। लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि हम लोग इस बार चूक गए हैं। भाजपा ओबीसी का सम्मान करती है। अगर ऐसा नहीं होता तो केशव प्रसाद मौर्य आपके सामने डिप्टी सीएम के रूप में नहीं होता।

केशव ने कहा कि 2014 में अगर सपा ने ओबीसी को सम्मान दिया होता तो उसकी सरकार रहते हुए भाजपा 73 सीट जीत सकती थी क्या। हम लोग ओबीसी के बल पर चौका लगाया है। जब भाजपा की सरकार नहीं थी तब हम लोग ज्यादा बहुमत से जीते। सरकार आई तो आत्मविश्वास के कारण हम उतनी सीटें नहीं जीत सके। कहा कि सरकार के कारण चुनाव नहीं जीते जाते। चुनाव पार्टी लड़ती है और पार्टी ही जीतती है। इसलिए 2024 में जो चूक हुई उसे भूलकर 2027 में ऐतिहासिक विजय के लिए लग जाइए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)