होम भाजपा सांसद अरुण सागर ने संसद भवन में शून्य काल के दौरान मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की करी मांग

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Sanjeev Kumar Saxena Jul 25, 2024 07:44 PM

भाजपा सांसद अरुण सागर ने संसद भवन में शून्य काल के दौरान मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की करी मांग

भाजपा सांसद अरुण सागर ने संसद भवन में शून्य काल के दौरान मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की करी मांग

भाजपा सांसद अरुण सागर ने संसद भवन में शून्य काल के दौरान मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की करी मांग

शाहजहांपुर लोकसभा से भाजपा सांसद अरुण सागर ने गुरूवार को संसद भवन में शून्य काल के दौरान बोलते हुए मान्यवर कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है।उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी को बहुजन नायक के नाम से भी जाना जाता है। वह भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। कांशीराम जी वास्तव में जमीनी कार्यकर्ता था। उनको भारत रत्न से सम्मानित करना सभी के लिए गर्व की बात होगी।भाजपा सांसद अरुण सागर ने बताया कि मान्यवर कांशीराम जी को बहुजन नायक और मान्यवर के नाम से जाने जाते हैं। वह भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। जिन्होंने बहुजनो और देश के सबसे निचले स्तर पर अछूत समूहों सहित पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में वह जमीनी कार्यकर्ता थे। उन्होंने सादगी जीवन व्यतीत करते हुए दलितों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। किसी से छुपा नही है कि मान्यवर कांशीराम जी ने दलित राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। लेकिन वह एक राजनीतिक से ज्यादा देश के दबे कुचले और पिछड़े समाज के उत्थान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे। सांसद अरुण सागर ने सदन के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया है कि मान्यवर कांशीराम जी के समाज और देश के प्रति योगदान को देखते हुए उन्हे भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने पर पूरे देश वासियों को गर्व का अहसास होगा। उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने बहुजन नायक, भारतीय राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक, अपने सम्पूर्ण जीवन में दलितों, पिछड़ों, अछूत समूह के लोगों के उत्थान के लिये कार्य करते हुये अपना जीवन समर्पित किया है।

Sanjeev Kumar Saxena

Sanjeev Kumar Saxena

Mr. Sanjeev Kumar Saxena is Editor at Alert Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India.

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)