होम यूपी विधानसभा सत्र; छोटा लेकिन जोरदार होने के आसार, सपा के बागी विधायकों पर रहेगी नजर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 24, 2024 08:41 PM

यूपी विधानसभा सत्र; छोटा लेकिन जोरदार होने के आसार, सपा के बागी विधायकों पर रहेगी नजर

यूपी विधानसभा सत्र; छोटा लेकिन जोरदार होने के आसार, सपा के बागी विधायकों पर रहेगी नजर

यूपी विधानसभा सत्र; छोटा लेकिन जोरदार होने के आसार, सपा के बागी विधायकों पर रहेगी नजर

उत्तर प्रदेश विधानसभा का इस बार का सत्र यूं तो विधायी कामकाज के हिसाब से खासा छोटा होगा, पर राजनीतिक सरगर्मी के लिहाज से खासा जोरदार होने वाला है। इसकी वजह है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी के तेवर खासे आक्रामक होते जा रहे हैं।लोकसभा में इसके संकेत दिख चुके हैं। अब सदन में सपा अपनी हालिया कामयाबी के चलते सरकार को तमाम सवालों पर घेरने की तैयारी कर रही है। सत्र 29 जुलाई से शुरू होगा। विधानमंडल का यह सत्र संक्षिप्त होगा। इसमें कुछ अहम विधेयक पास कराए जाएंगे। साथ ही प्रश्नकाल भी होगा। चूंकि हर छह माह में विधानसभा सत्र होना जरूरी है। इस संवैधानिक बाध्यता के चलते यह सत्र बुलाया गया है।

कई ऐसे सियासी सवाल हैं, जिस पर सपा कांग्रेस गठबंधन सरकार व भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं उठाएगा। अखिलेश यादव सदन में नहीं होंगे। उनकी जगह सपा को कोई दूसरा विधायक नेता प्रतिपक्ष होगा। नए नेता प्रतिपक्ष की तुलना अखिलेश यादव से भी होगी और सरकार को वह कितना घेर पाते हैं, इस पर भी सबकी निगाह होगी। अखिलेश यादव पहले ‘मानसून आफर’ की बात कह कर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पाले में गेंद डाल चुके हैं, जिसका उन्होंने अखिलेश यादव को करारा जवाब भी दे दिया है लेकिन इस मुद्दे की गूंज होने के पूरे आसार हैं। नीट परीक्षा समेत कई परीक्षाओं में गड़बड़ी को भी विपक्ष मुद्दा बनाएगा।

बागी विधायकों पर रहेगी नजर
सपा के छह से ज्यादा बागी विधायकों ने इस साल राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में क्रासवोटिंग की थी। बदले हालात में इनमें से कुछ विधायक सपा में लौटने की इच्छा जता चुके हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सख्त तेवर दिखाते हुए वापसी से इंकार दिया और उनकी सदस्यता निरस्त कराने का निर्णय लिया। अब देखना है कि सपा के यह विधायक सपा खेमे में बैठेंगे या अलग सीटों पर बैठेंगेसबसे महत्वपूर्ण बात यह कि यह विधायक सत्ता पक्ष का समर्थन करेंगे या सपा की राह पर चलेंगे। इस पर भी सबकी नजर होगी। सदन में अखिलेश यादव, लालजी वर्मा सांसद हो जाने के कारण अब सदन में नहीं दिखेंगे। सदन में मंत्री जितिन प्रसाद भी नहीं होंगे क्योंकि वह केंद्रीय मंत्री हो चुके हैं। रालोद, निषाद पार्टी व भाजपा को मिला कर एनडीए के पांच विधायक भी अब सांसद बन गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)