होम योगी सरकार बड़ा ऐक्शन, चित्रकूट के आरआई को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 24, 2024 08:22 PM

योगी सरकार बड़ा ऐक्शन, चित्रकूट के आरआई को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

योगी सरकार बड़ा ऐक्शन, चित्रकूट के आरआई को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

योगी सरकार बड़ा ऐक्शन, चित्रकूट के आरआई को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

चित्रकूट में छुट्टी होने के बाद दोपहर में बच्चों को स्कूल से छोड़ने वापस आ रही बस को रोककर पुलिस लाइन में खड़ी कराने के मामले को शासन ने संज्ञान लेते हुए संभागीय निरीक्षक प्राविधिक को निलंबित कर दिया है।जबकि एआरटीओ विवेक शुक्ल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।मामला मंगलवार को दोपहर करीब सवा ग्यारह बजे का है। खोह में संचालित श्रीजी इंटरनेशनल कालेज की दो बसें छुट्टी होने के बाद स्कूल से बच्चों को लेकर वापस उनके घर छोड़ने कर्वी की तरफ आ रही थी। इन बसों में करीब 125 बच्चे सवार थे।बताते हैं कि पुलिस लाइन तिराहा के पास इन दोनों बसों को एआरटीओ प्रवर्तन विवेक शुक्ल की टीम ने रोक लिया और फिटनेस समाप्त हो जाने के कारण दोनो बसें वहीं पुलिस लाइन परिसर ले गए। जहां पर फायर सर्विस परिसर पुलिस लाइन में खड़ी करा दी। बस चालकों ने स्कूल प्रबंधन को अवगत कराया। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को बच्चों के थोड़ा बिलंब पहुंचने की सूचना वाट्सएप ग्रुपों पर शेयर किया। जब बच्चे करीब एक घंटे तक घर नहीं पहुंचे तो अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के जरिए जानकारी लेकर काफी लोग पुलिस लाइन पहुंच गए। वहीं पर स्कूल प्रबंधन के लोग भी पहुंच गए थे। बाद में दोनो बसें चालान कर दोपहर करीब एक बजे छोंडी गई। इसके बाद ही बच्चे घर पहुंच पाए। करीब दो घंटे तक भूखे-प्यासे बच्चे पुलिस लाइन में ही परेशान रहे।बताते हैं कि दोनों बसों का फिटनेस प्रमाण पत्र संभागीय निरीक्षक प्राविधिक गुलाबचंद्र को संबंधित स्कूलों में जाकर बसों के फिटनेस चेक करेन के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने आदेशो की अवहेलना किया। जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई और दोनों वाहनों का फिटनेस प्रमाण जारी नहीं हो पाया। इधर बसों को खड़ा कराने के मामले में कुछ अभिभावकों ने डीएम को फोन कर अवगत कराया। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म में मामला वायरल होने पर शासन ने भी इसका संज्ञान लिया। डीएम ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई।फलस्वरूप शासन ने संभागीय निरीक्षक प्राविधिक गुलाबचन्द्र को प्रथम दृष्टया उत्तरदायी पाये जाने के कारण उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित करते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। जबकि सहायक संभागीय परिहन अधिकारी (प्रवर्तन) विवेक कुमार शुक्ला के विरूद्ध भी अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)