होम कांवड़ यात्रा के लिए मुजफ्फरनगर से सिवाया टोल तक वनवे, रोडवेज बसों के रूट डायवर्ट, देखें

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 24, 2024 08:31 PM

कांवड़ यात्रा के लिए मुजफ्फरनगर से सिवाया टोल तक वनवे, रोडवेज बसों के रूट डायवर्ट, देखें

कांवड़ यात्रा के लिए मुजफ्फरनगर से सिवाया टोल तक वनवे, रोडवेज बसों के रूट डायवर्ट, देखें

कांवड़ यात्रा के लिए मुजफ्फरनगर से सिवाया टोल तक वनवे, रोडवेज बसों के रूट डायवर्ट, देखें

कांवड़ यात्रा के लिए मुजफ्फरनगर प्रशासन के बाद मंगलवार शाम मेरठ प्रशासन ने भी मुजफ्फरनगर बार्डर से सिवाया टोल प्लाजा तक वन वे व्यवस्था लागू कर दी। सिवाया टोल से गाजियाबाद तक वन वे को लेकर आज शाम तक फैसला लिया जा सकता है।

अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंगलवार सुबह मुजफ्फरनगर प्रशासन ने अपने यहां वन वे व्यवस्था लागू कर दी।

मेरठ प्रशासन ने मुजफ्फरनगर प्रशासन से संपर्क साधा। इसके बाद मंगलवार शाम मेरठ प्रशासन ने भी मेरठ-मुजफ्फरनगर बार्डर से सिवाया टोल दौराला (लगभग 28 किमी) तक वन वे व्यवस्था लागू करने का निर्णय ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ट्रैफिक विनय कुमार शाही ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक रोड पर कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो गया।

दूसरे रास्ते से सामान्य वाहनों का आवागमन हो रहा है। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुजफ्फरनगर की तरफ से सिवाया टोल प्लाजा तक वन- वे किया गया है। अभी टोल प्लाजा से गाजियाबाद की तरफ आने वाले वाहन पहले की भांति दोनों लेन में चल रहे हैं।

रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट
सड़कों पर कांवड़ियों का रश बढ़ने लगा है। इसके चलते बुधवार से रोडवेज बसों का भी रूट डायवर्जन कर दिया गया। वहीं आधी रात को भैसाली बस अड्डे को गढ़ रोड स्थित सोहराबगेट बस अड्डे पर अस्थायी रूप से शिफ्ट कर दिया। 2 अगस्त तक भैंसाली बस अड्डे से संचालित बसों को यहीं से संचालित किया जाएगा। रूट डायवर्जन से सफर की दूरी बढ़ने से रोडवेज बसों का किराया भी बढ़ेगा।

इस तरह होगा रोडवेज बसों का संचालन
- दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा आदि जाने वाली बसें वाया हापुड़ संचालित होगी
- बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ जाने वाली बसे वाया बिजनौर/चदक/नजीबाबाद और वाया बुलंदशहर संचालित होगी
- हरिद्वार, रुद्रपुर, हल्द्वानी, ऋषिकेश, देहरादून वाली बसें वाया बिजनौर/चंदक/नजीबाबाद संचालित होगी
- बागपत जाने वाली बसों का संचालन बागपत बाईपास से होगा
- बड़ौत की ओर जाने वाली बसों का संचालन बडौत बाईपास से होगा
- शामली के लिए बसों का संचालन सरधना बाईपास से होगा

रूट डायवर्जन के बाद ये होगा मेरठ से किराया
स्टेशन वर्तमान बढ़ा

बरेली 340 396
मुरादाबाद 198 246
लखनऊ 725 772
हरिद्वार 259 266
दिल्ली 154 162
ऋषिकेश 313 442
देहरादून 307 368
नोएडा 122 130

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)